28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान की गजब सियासत…इस सीट पर प्रत्याशी वही, मगर पार्टियां बदल गई

राजस्थान विधानसभा का रण सज गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं, लेकिन इस बार चुनाव में सियासत के कई रंग देखने के मिल रहे हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Nov 05, 2023

राजस्थान की गजब सियासत...इस सीट पर प्रत्याशी वही, मगर पार्टियां बदल गई

राजस्थान की गजब सियासत...इस सीट पर प्रत्याशी वही, मगर पार्टियां बदल गई

जयपुर। राजस्थान विधानसभा का रण सज गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं, लेकिन इस बार चुनाव में सियासत के कई रंग देखने के मिल रहे हैं। पहली बार दल-बदलकर भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं को 12 से 24 घंटे के भीतर ही टिकट से नवाजा जा रहा है। पार्टी अब तक पार्टी बदलकर भाजपा में आए 7 नेताओं को टिकट दे चुकी है।

मगर प्रदेश की एक सीट ऐसी है, जहां गजब संयोग देखने को मिला है। इस सीट पर प्रत्याशी वहीं हैं जिन्होंने 2018 में भी चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों की पार्टियां बदल गई है। धौलपुर सीट पर 2018 में भाजपा की शोभारानी कुशवाह ने चुनाव जीता था। मगर राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते उन्हें पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने कांग्रेस जॉइन की और धौलपुर से उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी बना दिया। उनके सामने 2018 में कांग्रेस से चुनाव लड़े शिवचरण कुशवाह को टिकट नहीं मिला तो उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली। भाजपा ने उन्हें धौलपुर से शोभारानी के सामने प्रत्याशी बनाया है।

पहले कांग्रेस से लड़े, अब भाजपा ने दिया टिकट

भाजपा नेता दलबदलुओं पर हमेशा कटाक्ष करते नजर आए हैं, लेकिन राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के दलबदलु की पसंद आ रहे हैं। टोडाभीम में तो भाजपा जॉइन करने के 12 घंटे के भीतर ही रामनिवास मीणा को टिकट मिल गया। भाजपा में कई ऐसे नेताओं को भी मैदान में उतारा है, जिन्होंने पिछली बार कांग्रेस से चुनाव लड़ा और इस बार भाजपा ने उन्हें टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। सुभाष मील ने 2018 में खण्डेला से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस बार भाजपा ने उन्हें खंडेला से प्रत्याशी बनाया है। मील को भाजपा जॉइन करने के 24 घंटे के भीतर ही टिकट मिल गया। इसी तरह नागौर प्रत्याशी ज्योति मिर्धा ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था।

यह भी पढ़ें:-Rajasthan Assembly Election: कांग्रेस-भाजपा में पोस्टर सियासत: प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी बनाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

इन्हें 24 घंटे में मिला टिकट

भाजपा ने दर्शन सिंह और उदय लाल डांगी को भी चुनाव मैदान में उतारा है। इन दोनों नेताओं को भी भाजपा जॉइन करने के 24 घंटे के भीतर ही टिकट मिला है। पिछले दिनों ही भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक नंदलाल पूनियां की पुत्रवधु सुमित्रा पूनियां को चुनाव मैदान में उतारा है।

Story Loader