भाजपा ने इस बार राजस्थान में सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया है। कमल का फूल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही पार्टी चुनाव लड़ रही है। यही वजह है कि पार्टी के पोस्टर-होर्डिंग में प्रधानंत्री को सबसे आगे दिखाया गया है, जबकि उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के फोटो भी शामिल किए गए हैं। टैग लाइन दी है 'खुशहाल राजस्थान बनाएंगे, भाजपा को लाएंगे'। इन पांच फोटोज से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि भाजपा जीतती है तो सीएम का चेहरा कौन होगा।