
जयपुर। भाजपा ने पहली सूची में भी जयपुर शहर की दो सीटों पर प्रत्याशी के चेहरे बदल दिए हैं। अब बाकी सात में से भी 2 से 3 सीट पर भी टिकट बदलने की योजना है। पार्टी ने सियासी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़ा परिवर्तन करने पर मंथन किया है। इसलिए संभव है कि नए चेहरे भी देखने को मिले, जिन्होंने अब तक चुनाव नहीं लड़ा है। वहीं एक दो सीट भी बदल सकती है। इनमें जीती हुई सीट भी शामिल हो सकती है। प्रदेश भाजपा संगठन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी इस संबंध में चर्चा की है। इसके बाद ही सीटों पर चेहरे बदले की जरूरत उच्च स्तर तक पहुंचाई गई। हालांकि अंतिम फैसला आलाकमान करेगा। दरअसल विद्याधर नगर और झोटवाड़ा सीट से दूसरे चेहरों को उतारने के बाद भाजपा विधायक व दावेदारों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
वापस चाह रहे खिसकी हुई जमीन
पार्टी जयपुर शहर में फिर से सभी सीट जीतकर धाक जमाना चाहती है। इसी आधार पर सीट पर प्रत्याशी का चयन किया जा रहा है। जहां टक्कटर की स्थिति है, वहीं कुछ दिन पहले फिर से सर्वे कराया गया। यहां तक की दावेदारों के काम की हर पहलु की जांच की गई है। इसमें जनता से जुड़ाव, सोशल मीडिया पर सक्रियता, हर दिन जनता दरबार जैसे काम से जुड़ना मुख्य है।
जन नेता का जुटा रहे ब्यौरा
पार्टी हर प्रमुख दावेदार का होमवर्क चैक कर रही है। इसमें मुख्य रूप से यह देखा जा रहा है कि दावेदार कितना जनता के बीच रहा है। जनता के लिए कितनी बार सड़क पर उतरा, उसके लिए कहां कहां गया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कितना सक्रिय रहा। इससे जनता में उस दावेदार की पहुंच और छवि दोनों का आकलन होगा। इसके बाद दावेदार खुद को जननेता बताने से जुड़े काम का ब्यौरा तैयार कर पार्टी तक पहुंचा रहे हैं।
किस सीट पर किसे लड़ाया था
सांगानेर- अशोक लोहाटी (विधायक)
मालवीय नगर- कालीचरण सराफ (विधायक)
हवामहल- सुरेंद्र पारीक (हारे)
किशनपोल- मोहनलाल गुप्ता (हारे)
आदर्श नगर- अशोक परनामी (हारे)
बगरू - कैलाश वर्मा (हारे)
सिविल लाइन्स- अरुण चतुर्वेदी (हारे)
Published on:
11 Oct 2023 08:43 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
