जयपुरPublished: Oct 22, 2023 08:19:44 am
Nupur Sharma
Rajasthan BJP 2nd List : भाजपा ने आमेर से सतीश पूनिया और बगरू से कैलाश वर्मा को तीसरी बार इन सीटों पर प्रत्याशी घोषित किया है।
जयपुर। Rajasthan BJP 2nd List : भाजपा ने आमेर से सतीश पूनिया और बगरू से कैलाश वर्मा को तीसरी बार इन सीटों पर प्रत्याशी घोषित किया है। पूनिया आमेर से पहला चुनाव 2013 में लड़े थे लेकिन राजपा के नवीन पिलानिया से करीब चार सौ वोट से हार गए थे। इसके बाद 2018 में कांग्रेस के प्रशांत शर्मा को 13 हजार से अधिक वोट से हराकर पूनिया विधायक बने।