
पोकरण/जैसलमेर। Rajasthan Assembly Election 2023 : भारतीय जनता पार्टी की ओर से राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को दोपहर दूसरी सूची जारी की गई है। इसमें पोकरण विधानसभा क्षेत्र से महंत प्रतापपुरी का नाम घोषित किया गया है। महंत प्रतापपुरी ने पिछली बार भी पोकरण से चुनाव लड़ा था और 872 मतों से हार गए थे। वे वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य है।
विधानसभा का चौथा चुनाव
पोकरण विधानसभा 2008 में बनी और 2023 में चौथा चुनाव होगा। 2008, 2013 में भाजपा ने शैतानसिंह राठौड़ को प्रत्याशी बनाया था। इसमें एक बार 2013 में राठौड़ जीते थे। 2018 में भाजपा ने राठौड़ का टिकट काटकर महंत प्रतापपुरी को मैदान में उतारा था, लेकिन महज 872 मतों से वे हार गए थे। अब दूसरी बार महंत को प्रत्याशी बनाया गया है।
महंत प्रतापपुरी का परिचय
नाम - प्रतापपुरी (56)
शिक्षा - 5वीं
पेशा - महंत
पहचान - तारातरा मठ के महंत
राजनीतिक अनुभव - पूर्व में राजस्थान गौसेवा संघ के उपाध्यक्ष रहे, 2018 चुनाव में पोकरण से भाजपा प्रत्याशी रहे लेकिन चुनाव हार गए थे
लाइफ स्टाइल - भगवा कुर्ता, टेमल व भगवा साफा
Updated on:
22 Oct 2023 07:52 am
Published on:
22 Oct 2023 07:52 am
