
CG Election 2023 : आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने 83 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। पार्टी ने पहली सूची के भारी विरोध को देखते हुए फिलहाल दूसरी सूची में सांसदों को प्रत्याशी नहीं बनाया है। पहली सूची की तरह ही दूसरी सूची में भी किसी मुस्लिम प्रत्याशी को पार्टी ने उम्मीदवार नहीं बनाया है। इस बीच भाजपा की दूसरी लिस्ट से कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं।
- गुजरात मॉडल लागू नहीं हो सका। गुजरात में सीएम रह चुके विजय रूपाणी सहित बड़े नेताओं के टिकट काट दिए थे, लेकिन राजस्थान में ऐसा नहीं हो पाया।
- सूची में कर्नाटक—हिमाचल की हार का भी असर दिखा। इसके चलते पार्टी दूसरी सूची में प्रयोग से बची।
- पहली सूची की बगावत का असर दिखा, 83 की सूची में एक भी सांसद का नाम नहीं दे पार्टी ने स्थानीय नेताओं को तवज्जो दी। पहली सूची में सात सांसदों को टिकट दिए थे।
- लम्बे समय से जीतते आ रहे विधायकों पर भरोसा जता उन्हें चुनाव मैदान में उतारा।
- दूसरी सूची में वसुंधरा राजे गुट को मिला महत्व, हालांकि सूची में सभी बड़े नेताओं के नजदीकियों को समायोजित किया गया।
- पहली सूची से नाराज संघ समर्थकों को भी मिले टिकट। ऐसा कर संघ की नाराजगी को दूर करने की कोशिश। संघ ने जिसका विरोध किया, उसका टिकट काटा।
- नरपत सिंह राजवी को टिकट दे दिवंगत भैरों सिंह शेखावत के परिवार का भी रखा सम्मान।
Published on:
22 Oct 2023 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
