
जयपुर। Rajasthan Assembly Election 2023 : गहलोत सरकार में राज्यमंत्री और कामां से कांग्रेस विधायक जाहिदा खान को टिकट नहीं देने की मांग उठने लगी है। जाहिदा का विरोध करते हुए कामां से करीब 100 से ज्यादा लोग बुधवार शाम को जयपुर पहुंचे और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की।
कामां की नंदेरा से सरपंच मोहम्मद इलियास के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने डोटासरा को बताया कि जाहिदा हरियाणा से हैं, पार्टी स्थानीय नेताओं की उपेक्षा कर बाहरी को टिकट देती रही है। पांच साल में क्षेत्र का कोई विकास नहीं हो पाया है, उल्टे कार्यकर्ताओं को ही पुलिस के जरिए प्रताड़ित करवाया जाता है लोगों ने डोटासरा से जाहिदा की बजाए स्थानीय व्यक्ति को ही टिकट नहीं देने मांग की, जिस पर डोटासरा ने सर्वे में जिताऊ चेहरे को ही टिकट देने की बात कही इससे पहले कामां से जयपुर पहुंचे। लोग जाहिदा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डोटासरा के आवास की तरफ बढ़ने लगे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और पांच लोगों को अपनी बात रखने के लिए डोटासरा के आवास पर भेजा।
Published on:
12 Oct 2023 08:32 am

