
Rajasthan weather alert: जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 6 से 8 अप्रैल के बीच राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है। इस बदलाव का असर खासतौर पर पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के जिलों में देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, 6 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में दोपहर बाद मौसम अचानक बदल सकता है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
7 अप्रैल को मौसम का प्रभाव और अधिक व्यापक होने की संभावना है। इस दिन बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। किसानों के लिए यह समय सतर्क रहने का है, क्योंकि ओलावृष्टि फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है।
इस दौरान बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्र में 20 से 50 मिमी तक बारिश दर्ज होने का अनुमान है। वहीं 8 अप्रैल को मौसम कुछ शांत होने लगेगा, हालांकि उत्तर-पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी और बाकी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है।
मौसम विभाग ने 9 अप्रैल से अगले 3-4 दिनों तक अधिकांश भागों में मौसम साफ रहने और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें, खुले स्थानों से दूर रहें और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।
जयपुर। मौसम विभाग ने 6 अप्रैल को दोपहर 3 बजे जारी तात्कालिक चेतावनी में कई जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग का यह अलर्ट दोपहर तीन बजे आया है। इसमें अगले तीन घंटे में बारिश की चेतावनी दी गई है।
जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, सीकर सहित आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की हिदायत दी गई है। स्थिति सामान्य होने तक सावधानी बरतने को कहा गया है।
Published on:
06 Apr 2026 03:38 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
