1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में ‘राम’ नाम के विधायकों की रही है धूम, आज तक 526 MLA निर्वाचित, जानें कितने है भजनलाल सरकार में

Rajasthan Assembly Ram Named MLAs Boom : आज पूरे देश में राम नाम की धूम है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। राजस्थान में एक चौंकाने वाला आंकड़ा है। पिछले 25 साल में ऐसा संयोग रहा है कि जिस दल के राम नाम वाले विधायक ज्यादा जीते, उसी ने सरकार बनाई है। जानें राम नाम वाले अब तक कितने विधायक हुए हैं?

3 min read
Google source verification
rajasthan_assembly_ram_name.jpg

Rajasthan Assembly Ram Name

राम नाम की धूम है। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। राम एक बड़ा कामयाब मंत्र है। यह मंत्र राजनीति बहुत ही सफलता पा रहा है। एक चौंकाने वाला आंकड़ा है कि राजस्थान में अब तक हुए चुनाव में यानि की पहली विधानसभा से अब तक आम चुनावों व उपचुनावों में कुल 3215 विधायक निर्वाचित हुए, जिनमें से 526 के नाम में राम शामिल रहा। मतलब है कि ऐसे विधायक जिनके नाम में आगे या पीछे राम नाम लगा है तो वह बहुत ही लकी साबित हुए हैं। साथ ही एक बड़ा संयोग यह भी है कि पिछले 25 साल में जिस दल के राम नाम वाले विधायक ज्यादा जीते, उसी दल ने राज्य में शासन किया। इस दौरान तीन बार राम नाम वाले कांग्रेस के विधायक ज्यादा रहे और तीन ही बार भाजपा के राम नाम वाले विधायकों की संख्या अधिक रही। इस अवधि में कुल 173 विधायक ऐसे रहे, जिनके नाम में राम शामिल रहा।



करीब 16 प्रतिशत के नाम के आगे या पीछे जुड़ा रहा ‘राम’

राजस्थान की राजनीति से जुड़े करीब 16 प्रतिशत लोगों के नाम के आगे या पीछे ‘राम’ जुड़ा रहा। कुल 1687 व्यक्ति विधानसभा पहुंचे, जिनमें से 266 के नाम में राम शामिल रहा। हालांकि पहली विधानसभा से अब तक आम चुनावों व उपचुनावों में कुल 3215 विधायक निर्वाचित हुए, जिनमें से 526 के नाम में राम शामिल रहा। इनमें से 184 के नाम जहां राम से शुरू हुए, वहीं 342 के नाम में बाद राम जुड़ा रहा।

यह भी पढ़ें - भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज, राहुल गांधी की अशोक गहलोत ने की तारीफ, कहा - बनेगा इतिहास

सबसे अधिक 9 बार विधायक रहे परसराम मदेरणा

इनमें परसराम मदेरणा सबसे अधिक 9 बार विधायक रहे, जबकि गंगाराम चौधरी व शीशराम ओला 8 बार विधायक रहे। इनके अलावा 5 विधायक सात बार, पांच विधायक 6 बार, तीन विधायक 5 बार और 9 विधायक चार बार विधानसभा पहुंचे। विधायकों के साथ ही उनके पिता के नाम में राम शामिल होने की पड़ताल की गई तो सामने आया कि राजस्थान के पहली विधानसभा से अब तक सफर में 323 ऐसे हैं जिनके पिता के नामों में भी राम जुड़ा रहा।

विधानसभावार राम नाम वाले विधायक

विधानसभा - नाम के शुरू में राम - नाम के बाद राम - योग
पहली (1952-57) - 9 - 14 - 23
दूसरी (1957-62) - 13 - 21 - 34
तीसरी (1962-67) - 8 - 24 - 32
चौथी (1967-72) - 14 - 21 - 35
पांचवीं (1972-77) - 20 - 22 - 42
छठी (1977-80) - 14 - 22 - 36
सातवीं (1980-85) - 15 - 34 - 49
आठवीं (1985-90) - 10 - 21 - 31
नौवीं (1990-92) - 14 - 21 - 35
दसवीं (1993-98) - 13 - 23 - 36
ग्यारहवीं (1998-03) - 11 - 24 - 35
बारहवीं (2003-08) - 12 - 18 - 30
तेरहवीं (2008-13) - 8 - 22 - 30
चौदहवीं (2013-18) - 8 - 19 - 27
पन्द्रहवीं (2018-23) - 9 - 17 - 26
सोलहवीं (2023-) - 6 - 19 - 25
योग - 184 - 342 - 526 - 31



सातवीं विधानसभा में सबसे अधिक रहा राम का नाम

सबसे अधिक 49 विधायक सातवीं विधानसभा में रहे, इनमें से 31 के पिता के नाम भी राम से जुड़े हुए रहे। इसी प्रकार पांचवीं विधानसभा के राम नाम वाले 42 विधायक और वर्तमान विधानसभा में 25 विधायकों के नाम में राम जुड़ा है।

25 साल के सफर में सर्वाधिक 35 विधायक 11वीं विधानसभा में

25 साल के सफर में राम नाम वाले सबसे अधिक 35 विधायक 11वीं विधानसभा में रहे। इनमें से 26 कांग्रेस से जुड़े थे और उस अशोक गहलोत के नेतृत्व में पहली बार सरकार बनी। इसके बाद भाजपा का शासन रहा, तब 30 में से 18 विधायक सत्तापक्ष के रहे, फिर कांग्रेस का शासन आया तो 30 में से 13 विधायक उसके रहे। 14 विधानसभा के समय भाजपा की सरकार रही, तब राम नाम वाले 27 विधायकों में से 23 भाजपा के थे। 15वीं विधानसभा के समय 26 में से 15 विधायक कांग्रेस के और सरकार भी उसी दल की रही। वर्तमान 16वीं विधानसभा में भजनलाल शर्मा सरकार है, जिनमें 25 में से 15 राम नाम वाले विधायक भाजपा के हैं।

यह भी पढ़ें - Ram Mandir : राजस्थान सरकार का विशेष आदेश जारी, 22 जनवरी के दिन मंदिरों में होंंगे ये कार्य

Story Loader