5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान विधानसभा में 6 दिन रहेगा अवकाश, 15 अप्रेल से बदलेगा अदालतों का समय

Rajasthan News : राजस्थान विधानसभा में 6 दिन अवकाश रहेगा। साथ ही 15 अप्रेल से अदालतों का समय बदल जाएगा। पढ़ें पूरी खबर।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 11 Mar 2025, 7:38 AM IST

Rajasthan Assembly will be Closed for 6 Days Court Timings will Change from 15 April

Rajasthan News : राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में सोमवार को कार्य सलाहकार समिति की बैठक हुई। समिति ने तय किया है कि होली को देखते हुए सदन में 13 से लेकर 18 तक अवकाश रहेगा। 19 मार्च से सदन शुरू होगा। इस दिन राजस्थान भू-जल प्राधिकरण विधेयक पर चर्चा होगी।

20 मार्च को आएगा कुलगुरु कहलाने के संबंध में विधेयक

20 मार्च को कुलपति को कुलगुरु कहलाने के संबंध में विधेयक लाया जाएगा। 21 को राजस्थान भू-राजस्व विधेयक सदन में रखा जाएगा। 21 के बाद सदन कब तक चलेगा। इसे लेकर 18 मार्च के बाद कार्य सलाहकार समिति की बैठक होगी।

अदालतों का समय 15 अप्रेल से बदलेगा

राजस्थान हाईकोर्ट तथा अधीनस्थ अदालतों में ग्रीष्मकाल के दौरान 15 अप्रेल से न्यायालयों के समय में बदलाव होगा। हाईकोर्ट में 27 जून तक प्रात: 8 से दोपहर 1 बजे तक न्यायालय कार्यरत रहेंगे। इस बीच 10.30 से 11 बजे के बीच मध्यान्तर होगा। रजिस्ट्रार (प्रशासन) के अनुसार हाईकोर्ट में ग्रीष्मकाल के दौरान कार्यालय का समय सुबह 7.30 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इसी तरह अधीनस्थ न्यायालयों में सुबह 8 से 12.30 तक न्यायिक कार्य होगा। पीठासीन अधिकारी सुबह 7.30 से 8 बजे तक दोपहर 12.30 से 1 बजे तक चैम्बर्स में कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें :Holi : राजस्थान में 13-16 मार्च का वीकेंड, देसी-विदेशी पर्यटकों की बल्ले-बल्ले

यह भी पढ़ें : राजस्थान में शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को सौंपा एक और बड़ा काम, जानें अब क्या है नया झमेला

यह भी पढ़ें :Weather Update : राजस्थान में एक बार फिर पलटेगा मौसम, जानें 11-12-13-14 मार्च को मौसम कैसा रहेगा