11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Assembly Election 2023 : चुनाव से पहले आया ये ‘नतीजा’, कांग्रेस-BJP को पीछे छोड़ BSP-RLP रहे अव्वल

Rajasthan Assembly Election 2023 : वैसे तो 25 नवंबर को होने वाले मतदान के बाद चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होंगे। लेकिन फिलहाल एक रोचक मुकाबले के नतीजे सामने आये हैं। इसमें बसपा और आरएलपी पार्टियों ने कांग्रेस और भाजपा जैसी प्रमुख पार्टियों को पीछे छोड़ दिया है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Assembly Election 2023 Congress BJP RLP BSP candidates list

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन से ऐन पहले तक राजनीतिक दलों की सूचियां जारी होती रहीं। कुछ दलों की तो देर रात तक तो कुछ की अल सुबह तक सूचियां जारी होती रहीं। आखिरी समय तक सूचियां जारी होना इन दलों के बीच किसी मुकाबले की तरह दिख रहा था।

बसपा-आरएलपी ने मारी बाज़ी
उम्मीदवारों की सूची जारी करने के मामले में बहुजन समाज पार्ट (बसपा) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) अव्वल रहे। इन दोनों ही पार्टियों ने अब तक उम्मीदवारों की 10-10 सूचियां जारी की हैं। जबकि कांग्रेस और भाजपा 7-7 सूचियां जारी कर इस दौड़ में पीछे रहीं।

ये भी पढ़ें : सीएम गहलोत के 'चैलेंज' पर वसुंधरा की 'चुप्पी', इधर यूज़र्स के आए ये दिलचस्प कमेंट्स

आधी रात बाद जारी हुई सूचियां
बसपा और आरएलपी की आखिरी सूची रविवार-सोमवार दरम्यानी आधी रात बाद जारी हुईं। बसपा की 10वीं सूची देर रात लगभग डेढ़ बजे जारी हुई। इसमें 26 नामों का ऐलान किया गया।

इधर आरएलपी की अब तक जारी हुई सूचियों में से ज़्यादातर आधी रात बार जारी हुई हैं। 10वीं और आखिरी सूची भी नामांकन के आखिरी दिन आज सुबह-सुबह लगभग साढ़े 5 बजे जारी हुई। इसमें 5 उम्मीदवार घोषित किए गए।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस-BJP बागियों का 'ठिकाना' बना RLP, जॉइनिंग के साथ हाथों-हाथ मिल रहा टिकट!

बराबरी पर रहे कांग्रेस-भाजपा
उम्मीदवारों की सूचियां जारी करने की दौड़ में कांग्रेस और भाजपा बराबरी पर रहे। मुकाबले की शुरुआत सबसे पहले भाजपा ने पहली सूची जारी करने की थी। इसके बाद सभी उम्मीदवार घोषित होते-होते कांग्रेस ने भी भाजपा की बराबरी हासिल कर ली। दोनों दलों ने उम्मीदवारों की 7-7 सूचियां जारी की हैं।

5 सूची पर सिमटी आप पार्टी
सूचियां जारी करने की दौड़ में आम आदमी पार्टी सबसे पीछे रही। आप ने आखिरी समय तक कुल पांच सूचियां जारी की। आखिरी और पांचवीं सूची सिर्फ दो नामों की रही जो आज सुबह साढ़े 9 बजे जारी हुई।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग