28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बीजेपी ने मुझे फंसाया’, रिश्वत मामले में गिरफ्तार विधायक जय कृष्ण पटेल का बड़ा बयान, जानें और क्या कहा?

Rajasthan News : 20 लाख रुपए रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए बागीदौरा के विधायक जय कृष्ण पटेल ने कहा, बीजेपी ने मुझे फंसाया है। समय आने पर सबको दूंगा जवाब। जय कृष्ण से पत्रिका ने जब सवाल पूछे तो उन्होंने कई सवाल के सीधे सीधे जवाब दिए। जानें क्या है उनके जवाब।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 6 May 2025, 7:03 AM IST

Rajasthan Bagidora MLA Jai Krishna Patel Arrested in Bribery Case said BJP Trapped Me

मुकेश शर्मा
Rajasthan News :
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बागीदौरा के विधायक जय कृष्ण पटेल को 20 लाख रुपए रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इस पर राजस्थान पत्रिका संवाददाता ने विधायक से पूरे घटनाक्रम को लेकर विशेष बातचीत की। विधायक जय कृष्ण पटेल ने कहा कि समय आने पर सबको जवाब दूंगा।

विधायक से पूछा गया कि आपका विधानसभा क्षेत्र बागीदौरा है और आपने इससे 650 किमी दूर टोडाभीम क्षेत्र में चल रहे खनन से संबंधित सवाल विधानसभा में क्यों पूछा? इस पर विधायक पटेल ने कहा कि हमारी भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) का विस्तार पूरे राजस्थान में करना है। प्रदेश के लोग हमारे पास नहीं आते हैं, लेकिन हम उनके पास जाते हैं और उनकी समस्या पूछते हैं। इसके बाद उनकी समस्या को विधानसभा में उठाते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उन्हें फंसाया है। विधायक से बातचीत के अंश:

Qविधानसभा में तीन सवाल लगाए गए, ये एक ही खान से संबंधित थे या फिर अलग-अलग खान से संबंधित थे। इनके अलावा एक सवाल वर्ष 1958 से संबंधित भी लगाया था?
जवाब : एक ही खान से संबंधित तीन प्रश्न लगाए थे। वर्ष 1958 से संबंधित सवाल का जवाब आ गया था।

Q आपने एसीबी के परिवादी खनन मालिक से रिश्वत मांगी और 20 लाख रुपए लेने पर आपको रंगे हाथ एसीबी ने गिरफ्तार किया?
जवाब : मैंने किसी से भी रिश्वत नहीं मांगी है। मुझे फंसाया गया है। रुपए लेने वाले लोगों को मैं नहीं जानता हूं।

यह भी पढ़ें :बागीदौरा विधायक जय कृष्ण पटेल गिरफ्तार, बड़ा सवाल- रुपयों से भरा बैग किसे सौंपा… कैसे किया गायब, जानें

Q एसीबी का नोटों पर लगाया रंग आपके हाथ पर कैसे आया और रुपए लेकर भागने वाला रोहित आपका निजी सचिव है?
जवाब : मेरे हाथ में कोई रंग नहीं आया। निजी सचिव कब रुपए लेकर भाग गया। मुझे तो इसकी भी जानकारी नहीं है।

Q खान तो कई हैं, फिर एक खान से संबंधित ही क्यों लगाए?
जवाब : एसीबी अधिकारियों को सभी सवालों के जवाब दूंगा।

Q : आपने बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र से 650 किमी. दूर स्थित खनन से संबंधित सवाल क्यों पूछा
विधायक : हम पार्टी को पूर्वी राजस्थान में खड़ी करना चाहते हैं, लोगों की समस्या पूछते हैं… बीजेपी ने मुझे फंसाया।