15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics: आरसीए के चुनावों से पहले बढ़ा सियासी पारा, खेल संघों में नेता पुत्रों की एंट्री पर उठे सवाल

Rajasthan Politics: राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव पर बार-बार रोक लगने या उम्र निकल जाने से तमाम नेताओं के बेटे सियासी दांव-पेंच सीखने के लिए खेल संघ में एंट्री ले रहे हैं। इसमें राजस्थान की फेहरिस्त बहुत लम्बी है।

2 min read
Google source verification

रमेश शर्मा, जयपुर। सियासत में एंट्री के लिए छात्र राजनीति और स्थानीय निकाय कभी पहली पाठशाला होती थी। अब बदलते दौर में सियासत में प्रवेश की राहें बदल गई हैं। छात्रसंघ चुनाव पर बार-बार रोक लगने या उम्र निकल जाने से तमाम नेताओं के बेटों को भी सियासी दांव-पेंच सीखने के लिए खेल संघ काफी रास आ रहे हैं। इसमें राजस्थान की फेहरिस्त बहुत लम्बी है। अमूमन कोई जिला इससे अछूता नहीं है।

आगामी दिनों में कई जिला क्रिकेट संघों के जरिए कई मंत्री और विधायकों के बेटों को एंट्री मिलना तय है। क्रिकेट की पिच पर लगातार होती नेताओं की एंट्री से माना जा रहा है कि आरसीए के चुनावों में अंदरखाने सियासी पारा गर्माएगा। खास बात है कि राजस्थान के खेल संघों में खेल कोड 2005 लागू है। एक्सपर्ट का कहना है कि खेल संघ यदि खेल कोड 2011 की पालना करें तो एक ही पद पर कई साल से जमे पदाधिकारियों की छुट्टी हो सकती है। साथ ही नेताओं की बजाए खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों, महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें : सचिन पायलट की इस मांग को जल्द पूरा करेगी भजनलाल सरकार, वासुदेव देवनानी ने CM को सौंपी रिपोर्ट

नेता पुत्रों के हाथ खेल की कमान

- पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत आरसीए की कमान संभाल चुके हैं, वर्तमान में राजसमंद जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष

- भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ के पुत्र पराक्रम सिंह चूरू जिला क्रिकेट संघ में अध्यक्ष

- चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह नागौर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष

- राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी के पुत्र आशीष तिवाड़ी सीकर जिला क्रिकेट संघ में कोषाध्यक्ष

- शिक्षा और पंचायतराज मंत्री मदन दिलावर के पुत्र पवन बारां जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष

- पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के पुत्र यश जैन बारां क्रिकेट संघ के अध्यक्ष

विधायक, पूर्व विधायक भी पदों पर

- श्रीगंगानगर में विधायक जयदीप बिहाणी जिला कोषाध्यक्ष

- राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा धौलपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष

- रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी जालोर जिला क्रिकेट संघ में अध्यक्ष

- पूर्व विधायक संयम लोढ़ा सिरोही जिला क्रिकेट संघ में सचिव हैं

- भादरा विधायक संजीव बेनीवाल के बेटे अर्जुन बेनीवाल क्रिकेट संघ में सचिव

खेल संघों में यूं होता है दाखिला

खेल संघ के चुनाव मैदान में उतरने के लिए सबसे पहले किसी क्लब में सदस्यता ली जाती है। क्लब के जरिए पहले जिला कार्यकारिणी में पद दिया जाता है। इसके बाद राज्य व राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एंट्री कराई जाती है।

यह भी पढ़ें : उपचुनाव के लिए राजस्थान कांग्रेस ने की मंत्रणा, सामने आया जीत का ‘7 फॉर्मूला’; गठबंधन को लेकर बनाई ये रणनीति

मेघवाल के बेटे के हाथ साइकलिंग

केंद्रीय कानून एवं विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के बेटे रवि शेखर मेघवाल को पिछले साल राजस्थान साइकलिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष मनोनीत किए गए। यह पद करीब पांच साल से खाली था। बीकानेर जिला प्रदेश में साइकलिंग का गढ़ भी है।

शेखावत संभाल रहे दो खेल संघों की कमान

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत दो खेल संघों की कमान संभाल रहे है। शेखावत फिलहाल जिला बास्केटबॉल संघ व जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हैं। वहीं सांसद मुरारीलाल मीना दौसा जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।

यह भी पढ़ें : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए दु:खद खबर! इस वजह से अटकी 1.68 लाख महिलाओं की पक्की नौकरी