24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जल्द आने वाली है एक और बड़ी खबर

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 27 दिन बाद आखिर 30 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। कितने मंत्री शपथ लेंगे, कितने कैबिनेट और राज्य मंत्री बनेंगे। इसे लेकर अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Dec 29, 2023

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जल्द आने वाली है एक और बड़ी खबर

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जल्द आने वाली है एक और बड़ी खबर

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 27 दिन बाद आखिर 30 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। कितने मंत्री शपथ लेंगे, कितने कैबिनेट और राज्य मंत्री बनेंगे। इसे लेकर अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है। सीएम भजन लाल शर्मा दिल्ली गए हैं और वहां मंत्रिमंडल की सूची पर फाइनल मुहर लगने के बाद ही साफ हो पाएगा कि कितने मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह मिलने वाली है। शनिवार को दोपहर 3.15 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा और इसके बाद जल्द ही सभी मंत्रियों को विभागों का भी बंटवारा हो जाएगा।

इसी बीच राजस्थान से जुड़ी एक बड़ी खबर भी सामने आ रही है। यह खबर राजस्थान की नौकरशाही के मुखिया से जुड़ी है। दरअसल, मुख्य सचिव उषा शर्मा का 31 दिसंबर को रिटायरमेंट होने वाला है। अगले दो दिन सरकारी अवकाश है, इस वजह से सचिवालय में शुक्रवार को ही उनकी विदाई पार्टी हो गई। अब अटकलें शुरू हो गई हैं कि आखिर नया मुख्य सचिव कौन होगा ? यह तो तय माना जा रह है कि इस बार सीएस दिल्ली से ही आएगा। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा दिल्ली भी गए हुए हैं, ऐसे में कोई ताज्जुब वाली बात नहीं कि दिल्ली से वो नए सीएस का भी नो साथ लेकर आएं।

नौ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कतार में

नए सीएस की बात की जाए तो वरिष्ठता के आधार पर सुबोध अग्रवाल सबसे आगे हैं। हालांकि उनका नंबर शायद ही लगे। इसके बाद वी. श्रीनिवास इस दौड़ में शामिल हैं। इसके अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह, राजेश्वर सिंह, रोहित कुमार सिंह, संजय मल्होत्रा, सुधांश पंत, अभय कुमार और रजत कुमार मिश्रा के नाम भी इस दौड़ में शामिल है।

47 आईएएस का होना है प्रमोशन

इसी साल की आखिरी तारीख यानि 31 दिसंबर को 47 आईएएस का प्रमोशन भी होना है। साथ ही कई आईपीएस और आईएफएस भी प्रमोट होंगे। ऐसे में नए साल में ज्यादातर आईएएस नए पदों पर नजर आएंगे। कल शपथ ग्रहण भी हो जाएगा। ऐसे में मंत्रियों को उनकी पसंद के अनुसार उनके विभाग का अधिकारी दिया जाएगा। कई अधिकारी अच्छे पदों के लिए लॉबिंग भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-सस्पेंस खत्म, कल होगा राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार, मंत्री लेंगे पद की शपथ !