CM Ashok Gehlot Big Schemes: केंद्र और राज्य सरकार के झगड़े में मेट्रो फेज-2 का विस्तार अटका है। क्योंकि राज्य सरकार बिना केंद्र के सहयोग से फेज 2 पूरा नहीं कर सकती है। यही कारण है कि राज्य सरकार ने पहले चरण को ही बढ़ाने का निर्णय लिया। सॉइल टेस्टिंग की रिपोर्ट इस महीने आने की संभावना है। उसके बाद ड्रॉइंग बनाने और टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। दरअसल, बड़ी चौपड़ से रामगंज चौपड़ होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर और मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से 200 फुट बाइपास तक विस्तार करने पर सरकार काम कर रही है।