बारिश का यलो अलर्ट
जिन क्षेत्रों में मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इसमें कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, बारां, उदयपुर, राजसमंद और झालावाड़ में तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा अलवर के अलावा भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में भी हल्की बारिश के साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। राजधानी जयपुर में 26 मई तक पश्चिमी विक्षोभ का असर और बदल छाने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 21 और 22 मई को तापमान 43 डिग्री तक देखने को मिल सकता है।