
Rajasthan Accident News : राजधानी जयपुर के आमेर थाना क्षेत्र में बीती रात बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। इसमें तीन युवक घायल हुए हैं। जिनमें एक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इस दुर्घटना के बाद एक युवक के शरीर से लोहे के एंगल आर पार हो गए। उन्हें काटने के लिए करीब 2 घंटे का समय लगा। इस दौरान वह दर्द से कराहता रहा और बेहोश हो गया। बाद में बस की बॉडी बनाने वाले कारीगरों की मदद से वह एंगल काटा गया और युवक को दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा देर रात दिल्ली बाईपास के नजदीक नई माता मंदिर के करीब का है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया देर रात करीब 12:15 बजे एक कार तेजी से गुजर रही थी। अचानक कार बेकाबू होकर फिल्मी अंदाज में पलटती हुई सड़क किनारे फुटपाथ पर लगी रेलिंग में फंस गई। कार में बैठे एक युवक के शरीर में लोहे के सरिया आर पार हो गए। रेलिंग पर जो लोहे की सुरक्षा जाली लगी हुई थी , उसमें लोहे के एंगल थे । यह एंगल आर पार होने के बाद हडकंप मच गया।
युवक के साथ बैठे उसके दोनों दोस्तों ने स्थानीय लोगों से मदद मांगी । तुरंत पुलिस को सूचना दी गई । 10 मिनट में ही 112 सहायता पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। वहां नजदीक ही बस की बॉडी बनाने का काम करने वाले कारीगरों को बुलाया गया । वे दौड़कर पहुंचे और इलेक्ट्रिक कटर की मदद से लोहे के एंगल काटे। उसके बाद इन एंगल को ऐसी ही हालत में शरीर में फंसा रहने दिया और युवक को दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल डिफेंस की टीम स्थानीय पुलिस और अन्य लोगों की मदद से यह रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया है । युवक की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
उसका नाम सैफुल इस्लाम है। वह मानबाग क्षेत्र का रहने वाला है । पुलिस ने बताया कि लोहे के सरिया काटने वाले कटर से सरिया के अलावा कार को भी काटा गया । तब जाकर सैफुल को बाहर निकाला जा सका है। हादसा क्यों हुआ इसका कारण पता किया जा रहा है।
Updated on:
27 Feb 2024 10:08 am
Published on:
27 Feb 2024 10:05 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
