
Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पांचवीं लिस्ट (5th list of Rajasthan BJP) को लेकर अब इंतजार अपने चरम पर पहुंच चुका है। दरअसल आज रविवार होने के चलते नामांकन दाखिल नहीं किया जा सकेगा। वहीं कल यानी सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। अभी भी भाजपा को 16 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी है। ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा है कि भाजपा आज दोपहर या फिर देर रात तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।
भाजपा ने राजस्थान चुनाव के लिए अब तक उम्मीदवारों की चार सूची जारी की है। पहली सूची में 41, दूसरी में 83, तीसरी में 58 और चौथी में 2 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इस तरह भाजपा ने अब तक 184 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि भाजपा ने अभी तक हनुमानगढ़, चूरू, शाहपुरा, विराटनगर, किशनपोल, आदर्श नगर, सिविल लाइन्स, राजाखेड़ा, मसूदा, शेरगढ़, बाड़मेर, पचपदरा, मावली, पीपल्दा, कोटा उत्तर और सरदारशहर से अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है।
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने शनिवार देर रात को राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की अपनी छठी सूची जारी की। कांग्रेस ने 23 सीटों के साथ अब 179 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इन सीटों में से पार्टी ने भरतपुर सीट राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के लिए छोड़ दी है। कांग्रेस ने हवामहल से मंत्री महेश जोशी का टिकट काट दिया और उनकी जगह आर आर तिवारी को मैदान में उतारा है। राज्य में मतदान 25 नवंबर को होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होनी है।
Published on:
05 Nov 2023 09:32 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
