6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुए और मिल गया टिकट, बदले चुनावी समीकरण

Rajasthan BJP List 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने गुरुवार को तीसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 58 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। बीजेपी की इस सूची में तीन ऐसे नाम हैं, जिन्होंने बुधवार को ही भाजपा जॉइन की और गुरुवार को टिकट मिल गया।

2 min read
Google source verification
rajasthan bjp candidate list: Khandela, Karauli and Vallabhnagar Candidate Name

Rajasthan BJP List 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने गुरुवार को तीसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 58 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। बीजेपी की इस सूची में तीन ऐसे नाम हैं, जिन्होंने बुधवार को ही भाजपा जॉइन की और गुरुवार को टिकट मिल गया। सीकर के खंडेला से सुभाष मील, करौली से दर्शन सिंह गुर्जर और वल्लभनगर से उदयलाल डांगी का नाम इनमें शामिल है। बता दें कि तीनों ही नेताओं ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा जॉइन की थी।

सीकर की खंडेला विधानसभा सीट से एक दिन पहले कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुभाष मील को मैदान में उतारा गया है। गौरतलब है कि सुभाष मील पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से प्रत्याशी थे। इस बार भी उन्होंने खंडेला से कांग्रेस की टिकट की दावेदारी की थी। लेकिन कांग्रेस ने मील का टिकट काटकर वहां से निर्दलीय चुनाव जीते महादेव सिंह खंडेला को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। जिसके बाद मील ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर दी थी। पर भाजपा ने एक ही रात में खेला करते हुए मील को अपने पक्ष में कर खंडेला के चुनावी समीकरणों को ही बदल दिया।

यह भी पढ़ें : Rajasthan BJP List 2023: राजस्थान बीजेपी ने जारी की 58 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, देखें पूरी लिस्ट

करौली से दर्शन सिंह गुर्जर
भाजपा ने करौली से पूर्व विधायक दर्शन सिंह गुर्जर को टिकट दिया। बता दें कि दर्शन सिंह 2013 में कांग्रेस टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष 2018 के चुनाव में भी कांग्रेस ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन इस चुनाव में वे हार गए। इस बार भी वे कांग्रेस टिकट के लिए प्रयासरत थे। कांग्रेस की ओर से करौली में टिकट की घोषणा से पूर्व ही 24 अक्टूबर को दर्शनसिंह ने पत्रकारवार्ता कर कांग्रेस टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने करौली से लाखनसिंह मीना को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। तभी से दर्शन सिंह के भाजपा में जाने की चर्चाएं जोर पकडऩे लगी और अन्तत: एक दिन पहले बुधवार को उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके बाद गुरुवार को भाजपा की जारी हुई तीसरी सूची में उन्हें करौली से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पूर्व प्रत्याशी उदयलाल डांगी को वल्लभनगर सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।