12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के पूर्व मंत्री गुढ़ा के आरोप पर जवाब नहीं आना दाल में काला-जोशी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गैदर के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Jul 26, 2023

कांग्रेस के पूर्व मंत्री गुढ़ा के आरोप पर जवाब नहीं आना, दाल में काला-जोशी

कांग्रेस के पूर्व मंत्री गुढ़ा के आरोप पर जवाब नहीं आना, दाल में काला-जोशी

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गैदर के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। जोशी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि सरकार के पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा आरोप लगा रहें है कि इस सरकार में मुख्यमंत्री से लेकर सारे मंत्री दुष्कर्म में शामिल है और मांग कर रहें है सभी का नार्को टैस्ट हो। पूर्व मंत्री के आरोप पर सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आना उनकी बात को सही साबित करता है। मुख्यमंत्री को सभी का नार्को टैस्ट करवाना चाहिए, अगर नहीं करवाते है तो आरोप सही है, क्योकि धुआं वहीं से उठता है जहां आग होती है।


महिला अपराध पर सरकार का दोहरा रवैया
जोशी ने कहा महिला अपराध पर गहलोत सरकार का दोहरा रवैया है। विधानसभा में महिला अपराध और बलात्कार की घटनाओं पर अपनी ही सरकार को घेरने वाले एक मंत्री को रातोंरात मंत्री पद से हटा दिया जाता है, वहीं दूसरी तरफ बलात्कार की घटनाओं पर राजस्थान को मर्दों का प्रदेश कहने वाले मंत्री पर कोई एक्शन नहीं लेते।


यह भी पढ़ें:-मणिपुर के सीएम का इस्तीफा लेने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पा रहे पीएम मोदी ?

सरकार ने प्रदेश को कलंकित किया
जोशी ने कहा गहलोत सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में प्रदेश को कलंकित करने का ही काम किया है। हर जगह महिलाओं बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर उन्हें मारने, जलाने और कुएं में फेंकने जैसी हृदय विदारक घटनाएं हो रही है। लेकिन मुख्यमंत्री दुष्कर्म की 65 प्रतिशत घटनाओं को फर्जी बताते है। प्रदेश की जनता असुरक्षित और डरी हुई है।