
जयपुर।
गहलोत सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल का विरोध जताने के लिए शुरू हुआ राजस्थान प्रदेश भाजपा का 'जन आक्रोश अभियान' अभी और गति पकड़ेगा।अभियान के तहत 75 हज़ार किलोमीटर और 200 विधानसभाओं क्षेत्रों तक पहुंचकर सरकार विरोधी यात्राएं निकाली जा रही हैं और साथ ही जन सभाएं भी हो रही हैं। मिशन 2023 के मद्देनज़र जारी इस अभियान की मियाद को अभी अब पूर्व निर्धारित 31 दिसंबर से बढ़ाकर 10 जनवरी कर दिया गया है।
सीएम गहलोत के गृह क्षेत्र में 'जन आक्रोश'
भाजपा के 'जन आक्रोश अभियान' के तहत आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में सभा की जाएगी। केंद्रीय मंत्री व पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह की मौजूदगी में यहां सरकार के खिलाफ हल्लाबोल किया जाएगा। सिंह के अलावा केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत सहित जोधपुर भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसी तरह के केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला मंगलवार को सागवाड़ा में जन आक्रोश यात्रा में शामिल होंगे।
साथ चल रहा 'हर घर महासंपर्क अभियान'
जन आक्रोश अभियान के साथ ही भाजपा का 'हर घर महासंपर्क अभियान' भी जारी है। इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव के मद्देज़र इस अभियान के ज़रिये पार्टी का मकसद ज़्यादा से ज़्यादा घरों तक पहुंचकर आमजन से संपर्क साधना है। कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर गहलोत सरकार की नाकामियों और भाजपा की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक बांट रहे हैं और घरों के बाहर जन आक्रोश के स्टिकर भी चस्पा कर रहे हैं। वहीं मिस्ड कॉल सदस्यता अभियान भी जारी है।
'किसान कर्जा माफी, भ्रष्टाचार, बिगड़ी कानून-व्यवस्था, पेपर लीक प्रकरण, माफियाओं का बढ़ता आतंक सहित तमाम जनहित के मुद्दे हैं, जिनसे कांग्रेस सरकार के कुशासन में पूरे प्रदेश की जनता पीड़ित है l 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की भाजपा की सरकार बनाएंगे।'' -डॉ सतीश पूनिया, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा
Published on:
02 Jan 2023 10:14 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
