3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान : Film 83 देखकर Team BJP को भी आया जोश, Satish Poonia बोले – ‘2023 में हम भी होंगे कामयाब’

Rajasthan BJP leaders watched Film 83 in Jaipur Raj Mandir Theater - सियासी व्यस्तता के बीच फुर्सत के पल, टीम इंडिया की जीत देखने पहुंची टीम भाजपा, राजमंदिर सिनेमा हॉल में लिया फिल्म '83' देखने का आनंद, प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के साथ देखी पूरी फिल्म, फिल्म देखकर भरा जोश, कहा- 2023 में हम भी होंगे कामयाब  

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan BJP leaders watched Film 83 in Jaipur Raj Mandir Theater

जयपुर।

राजनीतिक व्यस्तता के बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ( Rajasthan BJP President Satish Poonia ) और उनकी टीम सोमवार शाम कुछ फुर्सत के पल बिताते नज़र आई। टीम भाजपा ने जयपुर स्थित राजमंदिर सिनेमा हॉल ( Raj Mandir Theater Jaipur ) में फिल्म 83 ( Film 83 ) देखकर साथ समय व्यतीत किया। वहीं फिल्म देखकर बाहर निकले सभी नेता जोश से लबरेज़ दिखाई दिए। सभी ने जोशीले अंदाज़ में कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने की तर्ज़ पर अब टीम भाजपा भी राजस्थान में वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहरायेगी।

दरअसल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के दो वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर वरिष्ठ नेताओं ने फिल्म देखने का प्लान बनाया था। नेताओं के आग्रह पर डॉ पूनिया भी फिल्म 83 देखने राजमंदिर पहुंच गए। इसके बाद सभी ने फिल्म का आनंद लिया।

2023 में हम होंगे कामयाब: पूनिया
फिल्म देखने के बाद डॉ पूनिया ने कहा, राजमंदिर में कई वर्षों के बाद साथियों के साथ कोई फ़िल्म देखी है। उन्होंने फिल्म को प्रदेश की राजनीति और भाजपा की मौजूदा स्थिति से जोड़ते हुए भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पड़ाव की हार कभी भी जीत की मंज़िल को नहीं रोक सकती। चाहे लोग कुछ भी कहें, '83' की तर्ज़ पर 2023 में हम होंगे कामयाब।

फिल्म देखने ये पहुंचे थियेटर
फिल्म देखने पहुंचने वाले नेताओं में भाजपा नेता हिमांशु शर्मा, पंकज जोशी, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, पुनीत कर्णावत, जीतेन्द्र मीणा, सादिक खान, जितेंद्र गोठवाल, महेंद्र यादव, अलका मूंदड़ा, लोकेश जोशी, हेमलता शर्मा, मुकेश गर्ग सहित अन्य नेता-कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Story Loader