4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान में बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, देखें सूची

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए स्टार प्रचारकों की सूची रविवार को जारी कर दी है।

2 min read
Google source verification
vasundhara raje

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019( Lok Sabha Election 2019 ) के लिए स्टार प्रचारकों BJP List Star Campaigners की सूची रविवार को जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे Vasundhara Raje सहित प्रदेश कई नेताओं का नाम शामिल है।

राजस्थान में स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य चेहरा हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राजस्थान का एक दौरा तय हो गया है। वह 21 अप्रेल को आएंगे और संभवत: उदयपुर में सभा करेंगे। सूत्रों के अनुसार पीएम गुजरात में रहेंगे और 21 अप्रेल को राजस्थान आने की जानकारी प्रदेश इकाई को दे दी गई है।

स्टार प्रचारकों की सूची (Rajasthan BJP List Star Campaigners List)
1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
2. राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
3. राजनाथ सिंह
4. नितिन गड़करी
5. अरूण जेटली
6. सुषमा स्वराज
7. रामलाल
8. वी. सतीश
9. शिवराज सिंह चैहान
10. पीयुष गोयल
11. स्मृति ईरानी
12. मुख्तार अब्बास नकवी
13. योगी आदित्यनाथ
14. हेमा मालिनी
15. प्रकाश जावड़ेकर
16. सुधांशु त्रिवेदी
17. अविनाश राय खन्ना
18. मदनलाल सैनी
19. वसुन्धरा राजे
20. ओमप्रकाश माथुर
21. सतपाल महाराज
22. विजय रूपाणी
23. चन्द्रशेखर
24.राज्यवर्धन सिंह राठौड़
25. अर्जुनराम मेघवाल
26. सी.आर. चैाधरी
27. पी.पी. चैधरी
28. गजेन्द्र सिंह शेखावत
29. कैलाश मेघवाल
30. गुलाबचन्द कटारिया
31. किरण माहेश्वरी
32. राजेन्द्र सिंह राठौड़
33. डाॅ. अरूण चतुर्वेदी
34. डाॅ. किरोड़ी लाल मीणा
35. नारायण लाल पंचारिया
36. कालुलाल गुर्जर
37. रामकुमार वर्मा
38. सतीश पूनिया
39. भजनलाल शर्मा
40. युनूस खान

प्रदेश में दो चरणों में होंगे चुनाव

राजस्थान में पहला चरण (Lok Sabha Election 2019 Phase 1)
नामांकन शुरू- 2 अप्रेल 2019
नामांकन की आखिरी तारीख- 9 अप्रेल
नामांकन पत्रों की जांच- 10 अप्रेल
नाम वापसी की आखिरी तारीख- 12 अप्रेल
मतदान- 29 अप्रेल

इन सीटों पर होगा मतदान
टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां

राजस्थान में दूसरा चरण (Lok Sabha Election 2019 Phase 2)

इन सीटों पर होगा मतदान
नामांकन शुरू- 10 अप्रेल 2019
नामांकन की आखिरी तारीख-18 अप्रेल
नामांकन पत्रों की जांच- 20 अप्रेल
नाम वापसी की आखिरी तारीख- 22 अप्रेल
मतदान- 6 मई 2019

इन सीटों पर होगा मतदान
गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर,जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर