
फाइल फोटो- पत्रिका
Rajasthan Weater Update: राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव आने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी 7 अप्रैल को प्रदेश के लिए अत्यंत 'खतरनाक' दिन घोषित किया है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, राज्य के 41 में से 38 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (बवंडर) चलेंगी, साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना है।
आज यानी 4 अप्रैल को फलोदी, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और बालोतरा को छोड़कर पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। IMD ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज दिन भर 40 से 50 किमी की स्पीड से धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।
राहत की बात यह है कि 5 अप्रैल को प्रदेश के किसी भी जिले के लिए कोई बड़ी चेतावनी नहीं है। हालांकि, 6 अप्रैल से मौसम फिर करवट लेगा। शनिवार को कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़ और झुंझुनू जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।
7 अप्रैल को राजस्थान के लिए सबसे कठिन दिन माना जा रहा है। जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उनमें— जयपुर, अजमेर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलोदी और गंगानगर शामिल हैं।
गौरतलब है कि 3 अप्रैल को आए भीषण आंधी-तूफान ने प्रदेश में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। गंगानगर और हनुमानगढ़ सहित कई उत्तरी जिलों में जबरदस्त ओलावृष्टि (Hailstorm) हुई, जिससे फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने आमजन को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।
Published on:
04 Apr 2026 08:34 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
