27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान लगाएंगे भाजपा की नैय्या पार, गहलोत सरकार की वादाखिलाफी को भुनाएगी पार्टी

राजस्थान विधानसभा और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा इस बार हर वर्ग को साधने का प्रयास कर रही है। पार्टी हर उस वर्ग के पास पहुंचने का प्लान बना रही है जो वर्तमान गहलोत सरकार से दुखी है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

May 29, 2023

किसान लगाएंगे भाजपा की नैय्या पार, गहलोत सरकार की वादाखिलाफी को भुनाएगी पार्टी

किसान लगाएंगे भाजपा की नैय्या पार, गहलोत सरकार की वादाखिलाफी को भुनाएगी पार्टी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा इस बार हर वर्ग को साधने का प्रयास कर रही है। पार्टी हर उस वर्ग के पास पहुंचने का प्लान बना रही है जो वर्तमान गहलोत सरकार से दुखी है। ऐसा ही एक वर्ग है किसान है, जिस तक भाजपा पहुंच बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए किसान मोर्चा ने प्लान तैयार किया है। पार्टी किसानों में पैठ बढ़ाएगी, ताकि इस वोटबैंक को अपनी तरफ खींचा जा सके।

मोर्चा ने प्लान तैयार किया है कि गहलोत सरकार की वादाखिलाफी और केंद्र की योजनाओं को लेकर किसानों के बीच जाएंगे। उनसे जनसंपर्क करके पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार किया जाएगा। इस दौरान एक पत्रक यानी पम्फलेट भी तैयार किया है, जिसे किसानों को दिया जाएगा। इस पम्फलेट में किसानों के लिए मोदी सरकार की ओर से किए गए कार्य और गहलोत सरकार की किसानों से की गई वादाखिलाफी का लेखा-जोखा होगा।

यूं करेगा मोर्चा काम

मोर्चा ने अपने कार्यकर्ताओं की 200-200 की टोली तैयार करेगा। ये टोलियां गाव और ढाणी में जाकर मोदी की किसानों के लिए लागू की गई योजनाओं का प्रचार—प्रसार करेगी। एक टोली 10,000 परिवारों से संपर्क करेगी। साथ ही किसानों का कर्जा माफ नहीं करने, सरचार्ज व फ्यूल चार्ज बढ़ाने जैसी किसान विरोधी नीतियों के जरिए किसानों के बीच कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-Rajasthan Assembly Election 2023: अजमेर संभाग में आसान नहीं भाजपा की राह, क्या मोदी करेंगे चमत्कार

अन्नश्री योजना का भी होगा प्रचार

पार्टी चाहती है कि किसानों को समझाया जाए कि 60 साल में उनके लिए वो काम नहीं हो पाए जो मोदी सरकार ने 9 साल में कर दिए। साथ ही मोदी की अन्नश्री योजना का भी प्रचार प्रसार किया जाएगा। किसानों के साथ साढ़े 4 सालों में हुई नाइंसाफी को किसान मोर्चा विशेषकर महिला पदाधिकारी गांव गांव ढाणी ढाणी में जाकर किसानों को जागरूक करेगी। इस दौरान खाट चौपाल का भी आयोजन किया जाएगा।