
कौन होगा राजस्थान भाजपा का अगला अध्यक्ष....ब्राह्मण या दलित
राजस्थान में अगले साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले संगठन में फेरबदल की चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के रूप में इस साल सतीश पूनियां का तीन साल का कार्यकाल दिसंबर में पूरा हो जाएगा, ऐसे में पार्टी को नया अध्यक्ष मिलने की भी पूरी संभावनाएं हैं। उधर पूनियां खुद भी कह चुके हैं कि उनकी इच्दा है कि पार्टी अगला चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़े। इसी बीच चर्चाओं का दौर तेज है कि पार्टी के उच्च स्तर पर नए प्रदेशाध्यक्ष के जातिगत समीकरणों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
पार्टी सूत्रों की मानें तो अगला अध्यक्ष ब्राह्मण या दलित हो सकता है। पार्टी ब्राह्मण समाज को अपनी ओर लेने की कोशिश में हैं। लंबे समय से पार्टी को ब्राह्मण चेहरे की तलाश थी। इस बार पार्टी के पास कई बड़े ब्राह्मण चेहरहे है, जिनहें यह पद दिया जा सकता है। इनमें चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी सबसे आगे चल रहे हैं। उनके अलावा हाल ही राज्यसभा सांसद बने घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया और महामंत्री भजन लाल शर्मा का नाम भी दौड़ में शामिल हैं। अगर किसी ब्राह्मण को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाता है तो इनमें से ही किसी एक की लॉटरी खुलेगी।
यह भी पढ़ें : बेरोजगारों को गहलोत सरकार की बड़ी राहत, मिलने जा रही हे यह छूट
दिलावर और अर्जुन राम मेघवाल के नाम
दलित की बात की जाए तो केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और विधायक मदन दिलावर का नाम प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए चल रहा है। मेघवाल का पहले भी प्रदेशाध्यक्ष के लिए नाम चल चुका है। लेकिन फिर उन्हें केंद्र में मंत्री बना दिया गया था। उधर प्रदेशाध्यक्ष के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुट के लोग भी सक्रिय हो गए हैं। दिल्ली तक नेताओं ने लॉबिंग भी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : जयपुर आ रहे हैं अरविंद केजरीवाल, जानिए क्या रहेगा कार्यक्रम
ओबीसी को भी रिझा रही है पार्टी
भाजपा इन दिनों अन्य पिछड़ा वर्ग यानि ओबीसी पर भी निगाहें जमाए हुए है। अमित शाह ने जोधपुर में ओबीसी मोर्चा की बैठक में हिससा लिया। उधर राजस्थान भाजपा का ओबीसी मोर्चा भी सक्रिय नजर आ रहा है। ऐसे में अगर ओबीसी से भी कई लोगों के नाम चल रहे हैं, इसमें राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत का नाम भी शामिल है। पार्टी पहले ओबीसी के ही मदन लाल सैनी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बना चुकी है।
Updated on:
15 Sept 2022 03:30 pm
Published on:
15 Sept 2022 03:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
