
Rajasthan BJP President C P Joshi
भाजपा मुख्यालय जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रेस कांफ्रेंस में सीएम भजनलाल शर्मा के अब तक किए गए फैसलों की जानकारी जनता को दी। उन्होंने कहा, जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया। पीएम मोदी की सोच को साकार किया जा रहा है। संकल्प पत्र के वादों को पूरा किया जा रहा है। 1 जनवरी 2024 से उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 450 रुपए में सिलेंडर दिया जा रहा है। कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि बीते पांच साल में गहलोत सरकार ने कुछ नहीं किया। पेपरलीक के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम भजनलाल शर्मा ने सरकार आते ही एसआईटी का गठन किया। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची और महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी भी मौजूद थे।
एक कार्यकर्ता को सीएम बनाया गया
सीपी जोशी ने कहा, राजस्थान की विधानसभा चुनाव के बाद जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया। उसकी बदौलत आज भाजपा की सरकार बनी है। एक कार्यकर्ता को सीएम बनाया गया। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि अंतर इस बात का है कि एक सरकार ने अपने अंतिम कालखण्ड में काम शुरू किया और एक हमारे सीएम ने मोदी की घोषणा को पूरा करने की दिशा में तुरंत कार्य शुरू कर दिए।
1 जनवरी से 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा
सीपी जोशी ने कहा, सीएम भजन लाल ने कई निर्णय लिए हैं। संकल्प पत्र के अनुसार 450 रुपए में गैस सिलेंडर की 1 जनवरी से देने की घोषणा की है। मोदी के कालखण्ड में सबसे ज्यादा गैस कनेक्शन दिए गए हैं। इससे राजस्थान सरकार पर 626 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा। पर सरकार उसे वहन करेगी।
टास्क फोर्स अपराधों को रोकेगी
सीपी जोशी ने आगे कहा, सीएम भजनलाल शर्मा दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। उज्जवला योजना के कनेक्शन धारियों को इससे फायदा होगा। पेपर लीक को जांच करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया। अब दोषी बच नहीं सकेंगे। उन पर कार्रवाई होगी। संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए एन्टी गैंगस्टर फ़ोर्स बनाई। पिछली सरकार के संरक्षण की वजह से अपराध बढ़े। मगर यह टास्क फोर्स इन अपराधों को रोकेगी।
Updated on:
28 Dec 2023 04:55 pm
Published on:
28 Dec 2023 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
