1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीपी जोशी ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले मोहब्बत की दुकान में लगा पैसों का ढेर

जयपुर। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और यह उसका पतन का कारण बनता जा रहा है। जोशी ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।

2 min read
Google source verification
BJP Rajasthan President CP Joshi

BJP Rajasthan President CP Joshi

जयपुर। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी (BJP Rajasthan President CP Joshi) ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और यह उसका पतन का कारण बनता जा रहा है। जोशी ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने झारखंड में कांग्रेस के सांसद धीरज साहू (Congress MP Dheeraj Sahoo) के आवास पर मिले करोड़ों रुपए का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में पैसों का ढेर लगा है और साहू के आवास पर मिले करोड़ों रुपए इसका उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद के आवास पर इनते नोटों की गड्डी मिली की नोट गिनने के लिए मंगाई गई मशीन तक खराब हो गई। यही नहीं, नोटों को ले जाने के लिए लाए गए थैले कम पड़ गए जिसके चलते नोटों को बोरों में भरकर ले जाना पड़ा है। यह है कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान। उन्होंने कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार बताते हुए कहा कि ये गरीबों का हित मारकर अपना घर भर रहे है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख को लेकर बड़ी खबर, सीएम और कई मंत्री लेंगे शपथ

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के कथन की याद दिलाते हुए कहा कि जनता से लूटी गई एक एक पाई लौटानी होगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार का इतिहास रहा है और जब एक सांसद के पास इतना पैसा मिला है तो आजादी से लेकर अब तक बाकी लोगों ने किस तरह जनता को लूटा होगा, यह साहू का जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ लूट के अलावा और कोई काम नहीं किया है।

यह भी पढ़ें : गोगामेड़ी की हत्या के बाद पुलिस अलर्ट: राजस्थान के इस विधायक की बढ़ाई सुरक्षा, स्वचालित हथियारों से लैस 3 जवान तैनात

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य पार्टियों के गठबंधन को घमंडिया गठबंधन बताते हुए कहा कि यह जिस मानसिकता के लोगों का गठबंधन है उसमें चाहे क्षेत्रीय दल हो कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार के अलावा कोई काम नहीं किया है और इनका काला इतिहास और काला सच सामने आ चुका है। उन्होंने निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कहा भी है कि इन्होंने पांच साल में जो पाप किया है उसे छिपाया गया है और कांग्रेस की हार के पीछे यह एक प्रमुख कारण है।