24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Video: भाजपा के प्रदर्शन में लगे सतीश पूनिया हाय-हाय के नारे

सांसद किरोड़ी मीणा के साथ पुलिस बदसलूकी का मामला, बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा का धरना

Google source verification

जयपुर। पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं और सांसद किरोड़ीलाल से बदसलूकी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय से निकले तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिसके चलते कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का मुक्की हो गई। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया। जिससे कई पुलिस वाहनों के शीशे टूट गए।

करीब ढाई घंटे के प्रदर्शन के बाद भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं। बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने विद्याधर नगर ले जाकर छोड़ दिया। प्रदर्शन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, उपनेता प्रतिपक्ष डॉ राजेंद्र राठौड़, सांसद घनश्याम तिवाड़ी सहित कई नेता मौजूद रहे।

वहीं प्रदर्शन के दौरान भाजपा में एक बार फिर दो फाड़ नजर आए। सांसद किरोड़ीलाल के समर्थकों ने ‘सतीश पूनिया हाय-हाय’ के नारे लगाए। जानकारी के अनुसार सांसद मीणा के समर्थकों का आरोप है कि भाजपा संगठन ने दमदार तरीके से उनका साथ नहीं दिया।