5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान बोर्ड के परीक्षा परिणाम को लेकर शुरू हो गया काउंट डाउन, यहां जानें कब ख़त्म होगा इंतज़ार

विज्ञान वर्ग के 2 लाख 34 हजार 523 और वाणिज्य वर्ग के 48 हजार 113 परीक्षार्थियों का परिणाम कल

less than 1 minute read
Google source verification

image

Nakul Devarshi

May 14, 2017

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2017 का पहला बोर्ड परिणाम सोमवार को जारी करेगा। सोमवार दोपहर 12.15 बजे अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय में शिक्षा राज्य मंत्री वासूदेव देवनानी यह परिणाम जारी करेंगे।

सोमवार को सीनियर सैकण्डरी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम घोषित किया जायेगा। परिणाम आने के बाद 12 वीं विज्ञान वर्ग की बोर्ड परीक्षाओं में पंजीकृत 2 लाख 34 हजार 523 और वाणिज्य वर्ग के 48 हजार 113 परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म होगा।

विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम पर भी परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।

ये भी पढ़ें

image