
Rajasthan Budget 2023: अशोक गहलोत कर लेंगे वसुंधरा राजे के रिकॉर्ड की बराबरी
जयपुर। इस बार का राजस्थान का बजट कुछ खास होने वाला है। दरअसल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी एक तस्वीर ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। कैप्शन दिया है, बचत, राहत और बढ़त लाएगा राजस्थान का बजट। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की #बचत_राहत_बढ़त की सुनिश्चितता के संकल्प के साथ बजट 2023 को अंतिम रूप प्रदान किया। इस बार सोशल मीडिया पर इसका काफी प्रचार किया गया।
दरअसल इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं । ऐसे में माना जा रहा है गहलोत सरकार कई लोकलुभावनी घोषणाएं कर सकती है। वहीं खुद मुख्यमंत्री गहलोत ने बीते दिनों कहा था कि यह बजट कांग्रेस के लिए गेम चेंजर साबित होगा। गहलोत ने जब बजट की थीम- बचत, राहत और बढ़त वाला पोस्टर जारी किया तो यह काफी चर्चा में रहा। बजट में इस बार राज्य सरकार युवाओं पर फोकस कर सकती है। सरकार बजट में नई भर्तियों का पिटारा खोल सकती है।
वहीं कई संयोग इस बार के बजट के साथ जुड़े हैं। 2003 में वसुंधरा राजे जब पहली बार मुख्यमंत्री बनी थी, तब उन्होंने मुख्यमंत्री के पद के साथ वित्त विभाग संभालने की शुरूआत की थी। इसके बाद अशोक गहलोत जब 2008 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, तब वित्त विभाग को उन्होंने अपने पास रखा।
पिछले ढाई दशक से राजस्थान में अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे दो नेताओं का राज है। वसुंधरा राजे दो बार राजस्थान की सीएम रह चुकी हैं, जबकि गहलोत तीन बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री की कमान संभालते हुए सदन में दस बार बजट पेश किया है। विधानसभा में बजट पेश करने के मामले में गहलोत वित्त मंत्री के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की बराबरी कर लेंगे।
Published on:
09 Feb 2023 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
