लोकसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार महिलाओं, युवा रोजगार, शिक्षा, किसानों के लिए विशेष योजनाएं और सम्मान निधि में बढ़ोतरी को प्रमुखता देगी।
इसके अलावा लखपति दीदी योजना को बढ़ावा देने के प्रयास हो सकते है। सरकार ने इसकी तैयारी पहले ही शुरू कर दी। राष्ट्रपति अगले सप्ताह बेणेश्वर धाम में बांसवाड़ा, उदयपुर व डूंगरपुर जिले में लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेने वाली हैं।