अलवर: सिलीसेढ़ से पानी लाने के लिए टेंडर, काम पूरा नहीं।
सिरोही: आबूरोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत, स्टाफ की कमी बरकरार।
कोटा: ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए टेंडर, निर्माण शुरू नहीं।
करौली: सेटेलाइट अस्पताल के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के पद स्वीकृत, अस्पताल चालू नहीं।
डूंगरपुर: शिल्पग्राम के लिए जमीन आवंटित, निर्माण कार्य पूरा नहीं।
उदयपुर: गोवर्धन विलास में 212 आवासों की लॉटरी प्रक्रिया पूरी, जमीन अधिग्रहण बाकी।
सलूम्बर: जाखम का पानी जयसमंद में लाने के लिए डीपीआर बनी, लेकिन कार्य शुरू नहीं।
राजसमंद: खारी फीडर को चौड़ा करने के लिए बजट स्वीकृत, निर्माण शुरू नहीं।
खैरथल तिजारा: भिवाड़ी में जलभराव के समाधान के लिए डीपीआर बनी, पहले चरण के टेंडर जारी।
कोटपूतली-बहरोड: देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय के लिए भूमि आवंटित, निर्माण नहीं।
धौलपुर: स्टेडियम के लिए जमीन आवंटित, कार्य प्रक्रियाधीन।
अजमेर: दो नए थानों की घोषणा, केवल एक हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना शुरू।
डीडवाना-कुचामन: 300 बेड के अस्पताल की घोषणा, पर सेवाएं सीमित।
बाड़मेर: 48 करोड़ की लागत से सड़कों की घोषणा, निर्माण अधूरा।
जोधपुर: लूणी ग्राम पंचायत का नगरपालिका का दर्जा, पर बजट जारी नहीं।
हनुमानगढ़: नशा मुक्ति केंद्र को स्वीकृति, संचालन सुचारु नहीं।
झालावाड़: डग में महाविद्यालय की घोषणा, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा।
करौली: हिण्डौन-बयाना मार्ग पर बायपास और श्रीमहावीरजी में हाई लेवल ब्रिज की डीपीआर प्रक्रियाधीन।