1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में CM योगी की तर्ज पर चल रहा बुलड़ोजर, नशा तश्करों के खिलाफ सीएम भजनलाल सख्त; अब यहां चला ‘पीला पंजा’

भजनलाल सरकार योगी मॉडल पर नशा तस्करों के खिलाफ लगातार एक्शन मोड़ में है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में नशा के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 31 May 2024, 12:01 PM IST

राजस्थान में भजनलाल सरकार योगी मॉडल की तर्ज पर बदमाशों के खिलाफ लगातार एक्शन मोड़ में है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में नशा के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में श्रीगंगानगर जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन व जिला पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में तथा युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन सीमा संकल्प के अंतर्गत जिला पुलिस मेडिकेटेड तथा मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान के अंतर्गत कार्रवाई कर रही है।

पुलिस मुख्यालय, जयपुर के आदेशानुसार प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कार्रवाई की गई। पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व अवैध मादक पदार्थों का धंधा करने वालों की आसूचना संकलन के दौरान सादुलशहर पुलिस थाना अधिकारी सुमेर सिंह इंदा को सूचना मिली कि कृष्ण कुमार धूडिय़ा पुत्र तेजाराम, जाति अरोडा, निवासी वार्ड 14, सादुलशहर जो चिट्टे के कारोबार में लिप्त है, जिसने अपने घर से जुड़े आहते में अवैध निर्माण कर रखा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच होगी ताबड़तोड़ बारिश, अगले दो दिन 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी

इस स्थान पर चिट्टा पीने वाले अक्सर बैठकर चिट्टे का सेवन करते हैं। इसके साथ नशे में वाहन चोरी इत्यादि की कार्यवाही को अंजाम देते हैं, जिससे आमजन पर दुष्प्रभाव पडता है। इस पर थानाधिकारी की ओर से गुरुवार को नगरपालिका, सादुलशहर की टीम के साथ जाकर इस निर्माण को ध्वस्त किया गया। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई थी।

इससे पहले श्रीगंगानगर में नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्नमूलन के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर गत 15 मई से संचालित विशेष अभियान में करोड़ों रुपये के मादक पदार्थों की जब्ती, इनकी तस्करी से जुड़े अपराधियों की धरपकड़ के साथ ही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से मोटी कमाई करने वाली तस्करों की सम्पति को फ्रीज करने और उनके सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को ध्वस्त करने जैसी कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।

यह भी पढ़ें : Jaipur: बी टू बायपास फ्लाईओवर के नीचे से बेटे की चाहत में 9 माह के बच्चे का किया अपहरण, पुलिस ऐसे पहुंची आरोपी दंपती तक