
जयपुर। राजस्थान विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव में भी नोटा का भी काफी उपयोग किया गया। लेकिन यह जानकार ताज्जुब होगा कि सबसे कम नोटा का उपयोग दौसा विधानसभा सीट पर हुआ है, जबकि सबसे अधिक नोटा का उपयोग चौरासी सीट पर हुआ है। इनमें दौसा में मात्र 97 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया था, वहीं चौरासी विधानसभा सीट पर 3144 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया।
| क्रम संख्या | विधानसभा क्षेत्र | नोटा वोटों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | झुंझुनूं | 1365 |
| 2 | रामगढ़ | 798 |
| 3 | दौसा | 97 |
| 4 | चौरासी | 3144 |
| 5 | देवली-उनियारा | 1519 |
| 6 | खींवसर | 210 |
| 7 | सलूम्बर | 2560 |
Updated on:
23 Nov 2024 07:29 pm
Published on:
23 Nov 2024 07:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
