
Rajasthan by elections 2018
जयपुर। राजस्थान में अजमेर व अलवर लोकसभा सीट और मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार हो रहा है। इस बीच अलवर के मुंडावर विधानसभा क्षेत्र और केकड़ी में ग्रामीणों में मतदान का बहिष्कार किया। केकड़ी के समीपवर्ती मंडा गांव में ग्रामीणों ने लोकसभा उपचुनाव में मतदान का बहिष्कार किया।
सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी नीरज कुमार मीणा एवं तहसीलदार सत्यनारायण सुथार मंडा पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। लेकिन ग्रामीण जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक मतदान नहीं करने के लिए अड़े रहे।
बताया जाता है कि गांव में सड़क और पानी की समस्या पिछले काफी समय से चल रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत करवाया लेकिन किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हुई। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से खफा मंडा के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।
मुंडावर विधानसभा में मतदाताओं ने किया बहिष्कार
मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के लामचपुर गांव के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। भूमि अधीग्रहण के मामले में यह बहिष्कार किया गया। मतदाताओं को समझाने के लिए प्रशासन से कोई नहीं आया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि कोई आता भी है तो भी हम मतदान नहीं करेंगे। थोकदार बास में भी ग्रामीणों ने मतदान नहीं किया।
मतदान केंद्र सूना पड़ा रहा। बावद ग्राम पंचायत के लामचपुर गांव में डीएमआईसी की भूमि अवाप्ति से मुक्त करने से नाराजगी को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया। नीमराना पंचायत समिति के गांव गुगलकोटा में ग्रामीणों ने आम सहमति से लोक सभा उपचुनाव का बहिष्कार किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भिड़े देवनानी
अजमेर लोकसभा उप चुनाव के दौरान संत रामदास स्कूल के पास कांग्रेस कार्यकर्ता व भाजपा नेता शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी व उनके समर्थक भिड़ गए। विवाद मीडिया को बाइट देने के दौरान हुआ। पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
Published on:
29 Jan 2018 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
