2011 की जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्या 3,61,053 है। इसका 92.48 फीसदी हिस्सा ग्रामीण और 7.52 फीसदी हिस्सा शहरी है। इस विधानसभा में कुल आबादी का 55.07 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जनजाति की है, जबकि 5.21 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जाति है। आदिवासी आबादी के बाद सबसे बड़ी आबादी पटेल समाज की है फिर राजपूत, ब्राह्मण और अन्य जातियां हैं।