29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Bypoll: कांग्रेस-BJP को इन सीटों पर सता रहा भितरघात का डर, डैमेज कन्ट्रोल में जुटा प्रदेश नेतृत्व

Rajasthan Bypoll: कांग्रेस-BJP को इन सीटों पर सता रहा भितरघात का डर, डैमेज कन्ट्रोल में जुटा प्रदेश नेतृत्व

राजस्थान में सात सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस को बगावत से ज्यादा भितरघात और असहयोग का सामना करना पड़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 6 Nov 2024, 9:21 AM IST

CG Election Breaking: मेयर, पार्षद उम्मीदवार के नाम लगभग तय, आज-कल कभी भी हो जारी हो सकती है सूची

Rajasthan By-Election 2024: राजस्थान में सात सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस को बगावत से ज्यादा भितरघात और असहयोग का सामना करना पड़ रहा है। कई सीटों पर भितरघात की शिकायतें दोनों ही दलों के प्रदेश नेतृत्व तक पहुंची हैं। दोनों ही दलों के प्रमुख नेता डैमेज कन्ट्रोल में जुट गए हैं। भाजपा में सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, तीनों सह प्रभारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा में भितरघात की शिकायतें कम है, जबकि कांग्रेस में शिकायतें ज्यादा सामने आई हैं।

भाजपा: दौसा-झुंझुनूं में अंदरखाने नाराजगी

भाजपा ने टिकट वितरण के बाद हुई बगावत को तो नियंत्रण में कर लिया। जो भी बड़े नेता बगावत पर उतरे थे, उनसे सीएम शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने उन्हें मना लिया है। हालांकि कुछ सीटों पर अंदर खाने विरोध है। सूत्रों के अनुसार, दौसा और झुंझुनूं विधानसभा सीट पर अंदरखाने नाराजगी और असहयोग की शिकायतें ज्यादा हैं। दौसा और झुंझुनूं सीट पर स्थानीय कुछ पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक संगठन पार्टी प्रत्याशी के साथ खुलकर अभी तक नहीं आए हैं। पार्टी के पास खींवसर, रामगढ़, देवली-उनियारा और सलूम्बर में किसी तरह की शिकायत सामने नहीं आई है, लेकिन पार्टी ने इन सीटों पर भी नजरें गड़ा रखी हैं। जयपुर से बड़े नेता विधानसभा क्षेत्रों में लगातार बातचीत कर फीडबैक ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें : नरेश मीना को टिकट नहीं मिलने पर पहली बार बोले सचिन पायलट, बताई ये वजह

कांग्रेस: पांच सीटों पर शिकायतें

टिकट से वंचित कार्यकर्ता और नेताओं की नाराजगी खुलकर तो सामने नहीं आ रही है, लेकिन अंदरखाने नाराजगी बरकरार है। इसके चलते प्रत्याशियों को सहयोग नहीं मिल रहा। कुछ प्रत्याशियों ने इसकी शिकायत पार्टी के बड़े नेताओं और पीसीसी में की है। भितरघात और नेताओं के असहयोग की शिकायतें मिलने के बाद प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी के सह प्रभारियों और कॉर्डिनेशन कमेटियों के सदस्यों को बातचीत कर उनके गिले-शिकवे दूर करने को कहा है। प्रचार के दौरान प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी नाराज चल रहे नेताओं से बात करेंगे। नाराज चल रहे नेताओं को मनाने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी या फिर जिले में अहम पद दिए जाने का आश्वासन देने को कहा गया है।

इन सीटों पर शिकायतें ज्यादा

दौसा, खींवसर, झुंझुनूं, देवली-उनियारा और सलूम्बर सीट पर असहयोग और भितरघात की शिकायतें ज्यादा हैं। दौसा में 10 से ज्यादा नेता टिकट मांग रहे थे। खींवसर में भी भाजपा से कांग्रेस में आए सवाई सिंह की पत्नी को टिकट दिए जाने से नाराजगी है। झुंझुनूं में ओला परिवार को ही टिकट दिए जाने से कई नेता नाराज बताए जा रहे हैं। सलूम्बर में पूर्व सांसद रघुवीर मीना और उनके समर्थकों की नाराजगी सामने आई थी।

बड़े नेता आज विभिन्न विस क्षेत्रों का करेंगे दौरा

भाजपा ने 15 से ज्यादा बड़े नेताओं को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दौरा करने को कहा है। बुधवार को केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल खींवसर, दिया कुमारी रामगढ़, सतीश पूनिया झुंझुनूं, राजेन्द्र राठौड़ दौसा जिले के दौरे पर रहेंगे। कई मंत्री और विधायक भी बुधवार को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें : ‘मेरा परिवार चुनाव नहीं लड़ना चाहता’, बृजेंद्र ओला ने फिर चला पुराना दांव; क्या फिर होंगे कामयाब?