7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आचार संहिता लगने के बाद उपचुनाव वाले अजमेर जिले में दो एसडीओ सहित चार आरएएस बदले

छह आरएएस अफसरों के तबादले, नसीराबाद, रूपनगढ़ के एसडीओ और ब्यावर नगर परिषद के आयुक्त बदले

2 min read
Google source verification
jaipur

जयपुर . राज्य सरकार ने गुरुवार को छह आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं, उपचुनाव वाले इलाकों में शामिल अजमेर जिले के दो एसडीओ सहित चार आरएएस अफसर बदले गए हैं। आचार संहिता लगने के बाद जारी हुई तबादला सूची में नसीराबाद, रूपनगढ़ के एसडीओ बदले गए हैं, जबकि नगर परिषद ब्यावर के आयुक्त का तबादला कर नए अफसर को लगाया है।

ब्यावर नगर परिषद के आयुक्त दिनेश राय सापेला का तबादला अजमेर के ही रूपनगढ एसडीओ के पद पर किया है। जबकि ब्यावर नगर परिषद के आयुक्त पद पर श्रीगंगानगर जिला परिषद के एसीईओ सुखराम खोखर का तबादला कर लगाया है। वहीं रामावतार कुमावत का नसीराबाद एसडीओ से करौली तबादला किया है, कुमावत की जगह वीरेंद्र सिंह यादव को नसीराबाद एसडीओ लगाया है। करौली में वर्तमान एसडीओ राजेन्द्र गोयल 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसी तरह भीलवाड़ा के रायपुर एसडीओ पद से अंजना सहरावत का तबादला कर अजमेर विकास प्राधिकरण में भूमि अवाप्ति अधिकारी के रिक्त पद पर लगाया है। इसके अलावा सुमन मीणा को डूंगरपुर के बिछीवाड़ा के एसडीएम पद पर स्थानांतरित किया गया।

सीएस व डीजीपी पहुंचे भाजपा रायशुमारी स्थल, निकाली फाइलें

अजमेर, अलवर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के कुछ देर बाद मुख्य सचिव अशोक जैन, पुलिस महानिदेशक ओ पी गल्होत्रा तथा कुछ सीएमओ के अधिकारी संसार रोड स्थित एक होटल में चल रही भाजपा की रायशुमारी में पहुंचे। सीएस और डीजीपी के साथ ही प्रमुख शासन सचिव नरेशपाल गंगवार, दीपक उप्रेती, अपर्णा अरोड़ा, रजत मिश्र सहित कई अन्य अधिकारी भी रायशुमारी स्थल पहुंचे। इन सभी के पास फाइलें थीं।

इन्होंने, वहां मौजूद शिक्षा मंत्री वासुदेवदेवनानी, परिवहन मंत्री यूनुस खान, जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल से फाइलों पर चर्चा की। माना जा रहा है कि ये फाइलें इन दोनों लोकसभा व विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों तथा कई घोषणाओं से संबंधित थी, जिन्हें आनन-फानन में निकाला गया है।