
जयपुर। सेलीब्रिटी इन चौपाल के तहत मिसेज अर्थ इंटरनेशनल अनु एलेक्स गुलाबी नगरी आईं। इस दौरान वे नवलगढ़ के गांव कोल्सिया पहुंचीं। यहां पर वे ग्रामीणा परिवेश से रूबरू हुईं। यहां के अतिथि सत्कार को देख वे भावुक हो गईं। बच्चियों ने जब उनका स्वागत किया तो उनकी आंखें भर आईं। इधर, अपने बीच सेलीब्रिटी को पाकर ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं था। गुरुवार को अनु ने चार दीवारी में समय बिताया। यहां शॉपिंग की और यहां के लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया।
100 गुना ज्याद बेहतर है ये शहर
बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने इस शहर के बारे में सुना था उससे 100 गुना ज्यादा अच्छा है। सिंगापुर में रहकर नाम कमाया, लेकिन अपने देश को सिंगापुर में भी देखती हैं। गुलाबी नगरी में वे पहली बार आईं। पुराना शहर देखा तो बहुत अच्छा लगा। सभी इमारतें एक जैसे रंग मेंं हैं। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं और यहां का स्वागत करने का तरीका सबसे बेहतर।
यह भी पढें : नगर निगम के ठेकेदारों ने अधूरे छोड़े काम , मजदूर हुए बेरोजगार, लोग हो रहे परेशान
राजस्थानी संस्कृति को करीब से देखा
वहां महिलाओं और बच्चों से बात करके उन्हें बहुत अच्छा लगा। इस प्रोग्राम के दौरान राजस्थान की संस्कृति और सभ्यता को करीब से देखा। बच्चियों ने जब उनका स्वागत किया तो उनकी आंखें भर आईं। इस प्रोग्राम में 500 से अधिक लोग शामिल हुए।
यहां खरीदारी के लिए बहुत कुछ
सेलीब्रिटी को अपने बीच पाकर ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं था। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिंगापुर फेस्ट के दौरान जयपुर से कई लोग शॉपिंग करने जाते हैं, लेकिन यहां पर खरीदारी के लिए बहुत कुछ है। ट्रेडिशनल आउटफिïट्स यहां बेहतर हैं।
Published on:
28 Dec 2017 08:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
