
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर।
Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मतगणना के 14 दिन में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री शपथ से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार का काम पूरा कर लिया था, लेकिन राज्य की वर्तमान भाजपा सरकार में 22 दिन बाद भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी अब तक तारीख तय नहीं कर सकी है।
सबसे पहले विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे मत्री
संभावना जताई जा रही है कि 27 दिसंबर को मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक भजनलाल केबिनेट में युवा और अनुभवी दोनों नेताओं को शामिल किया जाएगा। खास बात यह है कि अभी तक मंत्री नहीं बनने से सभी विभागों में कामकाज गति नहीं पकड़ पा रहा है। हालांकि मंत्री जल्द बनने की उम्मीद में विभागीय समीक्षा बैठकों को लेकर तैयारी जरूर शुरू कर दी है। जो भी मंत्री बनेगा वह सबसे पहले अपने विभाग की समीक्षा बैठक लेगा।
वर्ष 2023
राजस्थान में वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल विस्तार को पूरा काम 14 दिन में पूरा कर लिया था। मतगणना 11 दिसंबर 2018 को हुई थी। उसके 7 दिन में ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की शपथ हो गई थी। इसके बाद अगले दिन बाद ही 23 सदस्यीय मंत्रिमंडल की शपथ करा दी गई थी। इस तरह मतगणना के 14 दिन में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री सहित 25 सदस्यीय मंत्रिमंडल का काम पूरा होने से प्रशासनिक कामकाज ने गति पकड़ ली थी।
मतगणना 11 दिसंबर 2018
सीएम-डिप्टी सीएम शपथ - 17 दिसंबर
23 सदस्यीय मंत्रिमंडल को शपथ - 24 दिसंबर, 13 केबिनेट और 10 राज्यमंत्री बनाए
यह भी पढ़ें : राजस्थान में सत्ता बदलते ही बदला रुख, इन 31 जिलों की 82 नवगठित नगरपालिका में चुनाव की तैयारी! देखें पूरी लिस्ट
वर्ष 2023
राजस्थान में 2023 में हाल में विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता में आई है। मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री शपथ ले चुके हैं। 3 दिसंबर को मतगणना के बाद 13 दिन में भाजपा ने मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्रियों को शपथ दिलाई है। मंत्रिमंडल को लेकर अभी मशक्कत चल रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दोनों उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा दो बार दिल्ली का दौरान कर प्रधानमंत्री और पार्टी के केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन मंत्रियों के शपथ को लेकर अभी पार्टी की और से आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है। संभावना जताई जा रही है कि 27 दिसंबर को मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।
मतगणना 3 दिसंबर 2023
सीएम-डिप्टी सीएम शपथ - 15 दिसंबर (13 दिन)
मंत्रिमंडल शपथ की संभावित तारीख - 27 दिसंबर
Published on:
25 Dec 2023 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
