Hindi News / Rajasthan / Jaipur / राजस्थान में सत्ता बदलते ही बदला रुख, इन 31 जिलों की 82 नवगठित नगरपालिका में चुनाव की तैयारी! देखें पूरी लिस्ट
राजस्थान में सत्ता बदलते ही बदला रुख, इन 31 जिलों की 82 नवगठित नगरपालिका में चुनाव की तैयारी! देखें पूरी लिस्ट
भाजपा के सत्ता में आते ही स्वायत्त शासन विभाग भी नवगठित निकायों को लेकर सक्रिय हो गया है। ऐसे 86 नगरपालिकाओं (छोटे शहर) का सीमा क्षेत्रफल, जनसंख्या, वार्डों का आरक्षण (एससी, एसटी, ओबीसी) के आधार पर वर्गीकरण होगा। पढ़ें पूरी खबर-
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर। भाजपा के सत्ता में आते ही स्वायत्त शासन विभाग भी नवगठित निकायों को लेकर सक्रिय हो गया है। ऐसे 86 नगरपालिकाओं (छोटे शहर) का सीमा क्षेत्रफल, जनसंख्या, वार्डों का आरक्षण (एससी, एसटी, ओबीसी) के आधार पर वर्गीकरण होगा। विभाग के इस होमवर्क के आधार पर सरकार यहां चुनाव कराने का फैसला करेगी।
इसके लिए संबंधित सभी जिला कलक्टर को तत्काल जानकारी भेजने के निर्देश दिए हैं। अभी तक वहां न तो परिसीमन हो पाया और न ही चुनाव की प्रक्रिया। इनकी इमारत तक का पता नहीं है। केवल नगरपालिकाओं की संख्या बढ़ाकर वाहवाही लूटी गई। इससे स्थानीय लोगों को नगरपालिका से जुड़ी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।
अभी सरपंच को ही जिम्मा: सभी नवगठित नगर पालिकाओं में अभी संबंधित सरपंच को ही सभापति का जिम्मा दिया हुआ है। इनमें ज्यादातर कांग्रेस विचारधारा से जुड़े हुए हैं। इन ग्राम पंचायतों में जो सबसे बड़ी है, उसके सरपंच को सभापति और वार्ड पंचों को वार्ड सदस्य माना गया है।
सुनियोजित विकास की राह: नगरपालिका के पास कर्मचारियों से लेकर संसाधन का अलग सिस्टम होगा। इसमें सफाई, लाइट, ड्रेनेज, सीवरेज मुख्य रूप से है। नई स्कीम तत्काल लाई जा सकेगी। महत्वपूर्ण यह है कि सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान व जोनल प्लान बनाना अनिवार्य हो जाएगा।