
Rajasthan Cabinet : राजस्थान में भजनलाल सरकार की नई टीम का गठन हो चुका है। राजस्थान में 22 मंत्रियों ने शपथ ली है। इसमें 12 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र ने नवनियुक्त मंत्रियों को शनिवार दोपहर राजभवन में एक समारोह में शपथ दिलवाई। भाजपा ने मंत्रिमंडल में हेमंत मीणा को शामिल कर सभी को चौंका दिया। दरअसल हेमंत मीणा पहली बार विधायक बने हैं। भजनलाल मंत्रिमंडल में उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। उन्होंने प्रतापगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव जीता था।
बता दें कि विधायक हेमंत मीणा भाजपा की राज्य सरकार में पूर्व मंत्री रहे नंदलाल मीणा के बेटे हैं। विधायक हेमंत मीणा ने पिछला विधानसभा चुनाव प्रतापगढ़ से लड़ा था, लेकिन कांग्रेस के रामलाल मीणा से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इन पर दोबारा विश्वास जताते हुए फिर से टिकट दिया और यह विजय रहे। विधायक हेमंत मीणा लंबे समय से भाजपा के जिला संगठन में सक्रिय रहे और जिला महामंत्री के रूप में कार्य किया। वे प्रतापगढ़ प्रधान और जिला परिषद सदस्य भी रहे हैं। विधायक हेमंत मीणा ने इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रामलाल मीणा को हराकर जीत दर्ज की थी। विधायक हेमंत मीणा के मंत्री बनने से जिले में खुशी का माहौल है। नंदलाल मीणा को वसुंधर राजे का कट्टर समर्थक माना जाता था।
प्रतापगढ़ विधानसभा सीट के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो यहां पर पिछले 4 चुनाव में 3 बार बीजेपी को जीत मिली थी। 2008 में बीजेपी के नंदलाल मीणा को जीत मिली थी, फिर वह 2013 के चुनाव में भी विजयी हुए। हालांकि बीजेपी अगले चुनाव में जीत का सिलसिला बनाए नहीं रख सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। 2018 के चुनाव में कांग्रेस के रामलाल मीणा को जीत मिली। इस चुनाव में भाजपा ने हेमंत मीणा को टिकट दिया था। हालांकि 2023 के विधानसभा चुनाव में हेमंत मीणा जीत दर्ज कर अपनी हार का बदला लिया।
Published on:
30 Dec 2023 04:43 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
