26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Cabinet Expansion: भजनलाल सरकार की नई टीम तैयार, 22 मंत्रियों ने ली शपथ

Rajasthan Cabinet Expansion : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का गठन हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 30 Dec 2023, 4:16 PM IST

bhajanlal_cabinet_update_1.jpg

Rajasthan Cabinet Expansion: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का गठन हो गया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को 22 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। भजनलाल मंत्रिमंडल में 12 कैबिनेट, 5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 5 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलवाई गई। बता दें कि 15 दिसंबर को भजनलाल शर्मा ने बतौर मुख्यमंत्री शपथ ली थी। उनके साथ दिया कुमारी और प्रेमचंद्र बैरवा ने बतौर डिप्टी सीएम शपथ ली थी। शनिवार सुबह में सीएम भजनलाल शर्मा ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी।

इन्होंने ली शपथ


कैबिनेट मंत्री

- किरोड़ी लाल मीणा
- गजेंद्र सिंह खींवसर
- राज्यवर्धन सिंह राठौड़
- बाबूलाल खराड़ी
- मदन दिलावर
- जोगाराम पटेल
- सुरेश सिंह रावत
- अविनाश गहलोत
- जोराराम कुमावत
- हेमंत मीणा
- कन्हैयालाल चौधरी

- सुमित गोदारा


राज्यमंत्री- स्वतंत्र प्रभार

- संजय शर्मा
- गौतम कुमार
- झाबर सिंह खर्रा
- सुरेंद्र पाल सिंह टीटी
- हीरालाल नागर

राज्यमंत्री

- ओटाराम देवासी
- डॉ. मंजू बाघमार
- विजय सिंह चौधरी
- केके विश्नोई
- जवाहर सिंह बेढम

गौरतलब है कि भजनलाल ने 15 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सीएम की शपथ के साथ ही दो डिप्टी सीएम की शपथ भी हुई थी, लेकिन मंत्रिमंडल के गठन को लेकर दिल्ली से हरी झंडी नहीं मिली। इस चक्कर में मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पा रहा था। शुक्रवार दोपहर दिल्ली से मंत्रिमंडल के गठन का सिग्नल आया और इसके तुरन्त बाद शाम को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनकी दिल्ली में देर रात जे पी नड्डा से मुलाकात हुई। पहले ऐसी संभावना थी कि सीएम रात में वापस आ जाएंगे, लेकिन देर होने से उनका दिल्ली ही रुकने का कार्यक्रम बना। इससे पहले सीएम ने प्रदेश के नेताओं से भी अलग से चर्चा की।

यह भी पढ़ें- मुख्य सचिव उषा शर्मा की समारोह पूर्वक विदाई, अब नए CS का इंतजार, जानिए कितने अफसरों को मिलेगा प्रमोशन

बता दें कि बीजेपी ने राजस्थान में 115 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को 69 सीटें मिलीं। राज्य की 200 में से 199 सीटों पर मतदान हुआ था। एक सीट पर उम्मीदवार के निधन की वजह से चुनाव टाल दिया गया था।

यह भी पढ़ें- भजनलाल सरकार बनते ही यूपी स्टाइल में काम कर रही राजस्थान पुलिस, लिया ऐसा बड़ा एक्शन