Rajasthan Cabinet Expansion : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का गठन शनिवार को हो गया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई। अब मंत्रीपरिषद में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की संख्या 25 हो गई है। अभी 5 मंत्रियों के पद खाली रखे गए हैं। राज्यपाल ने 12 केबिनेट, 5 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 5 राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें : राजस्थान सरकार: जयपुर से सीएम, दो उपमुख्यमंत्री और एक कैबिनेट मंत्री, जानिए पिछली सरकार में कैसा था जयपुर का प्रभाव