बताते चलें कि राजस्थान में कई जगहों से नए जिलों को यथावत रखने की मांग की जा रही है। जिसमें कईयों बीजेपी नेता, विधायक और सांसद ने सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिखे हैं। सांचौर जिले में सुखराम विश्नोई के नेतृत्व में धरना दिया जा रहा है। वहीं, नादौती विधायक घनश्याम महर और गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीना ने गंगापुर सिटी जिले को लेकर सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही जल्द एसपी लगाने की मांग की है।