6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले 2 दिन इन जिलों में होगी बारिश! कब अलविदा कहेगा मानसून? जानें

Rajasthan Monsoon: राजस्थान में अगले 2 दिन इन जिलों में बारिश होने की संभावना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 30 Sep 2024, 8:01 AM IST

राजस्थान में पश्चिम के बाद अब पूर्व से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। मानसून का आखिरी दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन में पूर्वी राजस्थान से मानसून के अलविदा कहने की आशंका जाहिर की है। वहीं, विभाग ने रविवार को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों अलर्ट जारी किया था। इसके बावजूद कई जगह पारा बढ़कर 41 डिग्री पहुंच गया। अब मौसम विभाग ने 30 सितंबर व 1 और 2 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी किया है।

30 सितंबर को यहां बारिश का अलर्ट-

विभाग ने 30 सितंबर को सांचौर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, बूंदी, कोटा, झालावाड, गंगापुर सिटी, करौली, धौलपुर, और भरतपुर जिले में बारिश (Rajasthan Rain) का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में जाते-जाते जोर लगा रहा ‘मानसून’, अगले 4 दिन इन जिलों में होगी बारिश! IMD की चेतावनी

1 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश का अलर्ट-

वहीं, विभाग ने 1 अक्टूबर को सिरोही, उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिले में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

2 अक्टूबर को यहां होगी बारिश!

मौसम विभाग के मुताबिक 2 अक्टूबर को सिरोही, उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिले में बारिश होने की आशंका जाहिर की है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान से इस दिन होगी मानसून की विदाई! IMD ने कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी