31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023 : बीजेपी ने राजस्थान चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

ajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा ने गुरुवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। राज्य में एक चरण में 25 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Assembly Election 2023

Rajasthan Assembly Election 2023

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा ने गुरुवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। राज्य में एक चरण में 25 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

पार्टी की राजस्थान इकाई ने दिल्ली में केंद्रीय भाजपा नेतृत्व द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची साझा की। गौरतलब है कि पार्टी ने गुरुवार को ही विधानसभा चुनावों को लेकर 58 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 8 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। वहीं, किशनपोल, आदर्श नगर और सिविल लाइंस सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है।

ये नेता होंगे पार्टी के स्टार प्रचारक
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

-केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

-राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

-केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

-यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

-एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान

-असम के सीएम हेमंत बिस्व शर्मा

-केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

-केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

-पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

-राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी

-नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़

-उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया

-सवाई माधोपुर से भाजपा प्रत्याशी किरोड़ी लाल मीणा

-घनश्याम तिवारी

-अरुण चतुर्वेदी

-केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

-केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

-केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

-भूपेंद्र यादव

-केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

-केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल

-परषोत्तम रूपाला

-अर्जुन मुंडा -कैलाश चौधरी

-कृष्ण पाल गुर्जर

-डॉ संजीव कुमार बल्यान

-अरुण सिंह

-ओमप्रकाश माथुर

-केशव प्रसाद मौर्य

-नितिन पटेल

-कुलदीप बिश्नोई

-चंद्रशेखर

-अल्का गुर्जर

-मनोज तिवाड़ी

-राजेंद्र गहलोत

-अरुण चतुर्वेदी

-कनकमल कटारा

-पी पी चौधरी

-रंजीता कोली