10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ढाई साल से सरकार कर रही है वादाखिलाफी, भाजपा ने निकाला पैदल मार्च

भाजपा के सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र के बनीपार्क और श्याम नगर मंडल की ओर से शुक्रवार को सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के नेतृत्व में हुए दोनों धरना—प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Aug 06, 2021

ढाई साल से सरकार कर रही है वादाखिलाफी, भाजपा ने निकाला पैदल मार्च

ढाई साल से सरकार कर रही है वादाखिलाफी, भाजपा ने निकाला पैदल मार्च

जयपुर।

भाजपा के सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र के बनीपार्क और श्याम नगर मंडल की ओर से शुक्रवार को सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के नेतृत्व में हुए दोनों धरना—प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

बनीपार्क मण्डल की ओर से बिगड़ी सफाई व्यवस्था, कच्ची बस्तियों में फैली अव्यवस्था सहित विभिन्न मांगों को लेकर पैदल मार्च निकाला गया। अरुण चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सिविल लाइंस जोन कार्यालय पहुंचे। यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद जोन उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान बनीपार्क मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा के साथ मंडल पदाधिकारी, भाजपा पार्षद, मोर्चा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

बिजली बिलों के जरिए की जा रही लूट के विरोध में भाजपा के श्याम नगर मण्डल की ओर से पैदल मार्च निकाला गया। इसके बाद सहायक अभियंता, जेवीवीएनएल निर्माण नगर को ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम में मंडल कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

ढाई साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया

चतुर्वेदी ने कहा कि इस सरकार का ढाई साल से ज्यादा का कार्यकाल बीत चुका है, लेकिन जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। बिजली बिलों में बढ़ोतरी नहीं करने का सरकार ने वादा किया था, लेकिन बिजली बिलों इतनी बढ़ोतरी कर दी गई कि आम आदमी के लिए बिली चुकाना मुश्किल हो गया है।