जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) ने शुक्रवार को विधनसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के ऐसी घोषणाएं की कि उनके विरोधियों ाके बोलने का मौका ही नहीं मिला। सीएम ने 19 जिलों और 3 संभाग मुख्यालयों सहित कॉलेज, स्वास्थ्य केन्द्र, सड़कें, ब्रिज, नई भर्तियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इसके बाद सदन में ‘चौथी बार, गहलोत सरकार’ के नारों से गूंज उठा। कई मंत्रियों और सत्ता पक्ष के विधायकों ने सदन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में नारे लगाने शुरू किए जो बाहर तक गूंजते रहे।
ममता भूपेश, महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, जाहिदा खान, अमीन कागजी आदि मंत्रियों और विधायकों ने नारे लगाए कि हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, अशोक गहलोत जैसा हो। इस दौरान भी ‘चौथी बार, गहलोत सरकार’ के नारे विधानसभा की गलियारों में गूंजे। मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए उनका अभिवादन किया।